मुजफ्फरनगर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने गुरूवार को मई दिवस पर कलेक्ट्रेट में धरना देते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रर््िायों एवं सहायिकाओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्मंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूर्ण कराए जाने की मांग की। इस दौरान डीएम कार्यालय पर दिए एक दिवसीय धरने की अध्यक्षता प्रतिभा त्यागी एवं मंच संचालन गीता शुक्ला ने किया।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला इकाई की ओर से जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में पहुंची सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को इस बीच ऋतु चौधरी, सतबीरी, कमलेश शर्मा, फुलमेश, राम दुलारी, अमÞता त्यागी, उमेश त्यागी, मीरा त्यागी, लोकेश, रजनी पाठक आदि ने संबोधित किया। इस दौरान जिला संरक्षक अजब सिंह ने सभी आंगनबाड़ी एवं सहायिकाओं को एकजुट होकर अपनी लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने सरकार पर वादा खिलाफी किए जाने के आरोप लगाते हुए पूर्व में किए वायदे के अनुरूप मानदेय वृद्धि न किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। आंगनबाड़ी कर्मियों ने आॅनलाइन काम का बहिष्कार किए जाने के साथ पूर्व में सरकार से मिले फोन खराब होने के साथ विभाग द्वारा नए-नए कार्यों को कराए जाने का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। इस दौरान अनीता, आदेश, पूनम, ममतेश, संगीता, ममता, बबली, मुकेश आदि मौजूद रही।

e-paper 16/06/2026 Muzaffarnagar
Author: Friends Reporter Team Post Views: 23






