नगर में जोश और उत्साह के साथ निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

Share :

मुजफ्फरनगर। भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर रविवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकली इस शोभायात्रा में छोटे बच्चों एवं युवाओं के साथ बुजुर्गो और महिलाओं ने पूर्ण जोश और उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। शोभा यात्रा में अनेक प्रसिद्ध बैंड और डीजे आदि इस दौरान धार्मिक धुनें बजाकर माहौल को श्रद्धामय बनाए रखा। तेज धूप और भीषण गर्मी के बावजूद सड़कों पर उतरी युवाओं की टोली जय परशुराम के जयघोष के साथ गंतव्य की ओर बढ़ती रही। कड़ी धूप भी शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के उत्साह को कम करने में पूरी तरह विफल साबित हुई। शोभा यात्रा का कई स्थानों पर भक्तों ने पुष्प बरसाकर जोरदार स्वागत किया। शोभायात्रा मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से भारी पुलिस बल मौजूद रहा।


भगवान विष्णु के अवतार श्री परशुराम भगवान को जन्मोत्सव नगर में बीते कई दिनों से ब्राह्मण समाज की ओर से मनाया जा रहा है। रविवार को इसी कड़ी में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव उत्साह, उमंग एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। शोभा यात्रा से पूर्व प्रात: 9 बजे सनातन धर्म सभा भवन में हवन यज्ञ का आयोजन एवं अतिथियों के स्वागत समारोह के बाद श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह समिति संयोजक जिला पंचायत सदस्य स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज, अध्यक्ष व्यापारी नेता संजय मिश्रा समेत अनेक लोगों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के सानिध्य में हवन में आहुति देते हुए श्री परशुराम के आदर्शों, शौर्य, न्याय, तपस्या व धर्म के सिद्धांतों को स्मरण किया। इस दौरान स्वामी श्रीभगवान आश्रम ने कहा कि भगवान परशुराम का सदैव ही आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर एक मजबूत, समृद्ध व धर्मनिष्ठ समाज का निर्माण करें, तभी हम सफल और सबल हो सकेंगे।
सनातन धर्म सभा भवन में संपन्न हवन एवं प्रसाद वितरण के बाद टाउनहाल से भगवान श्री परशुराम की भव्य शोभायात्रा प्रारम्भ हुई। तेज धूप और गर्मी के बावजूद भव्य शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का जोश और उत्साह देखने योग्य था। इस शोभायात्रा में भगवान परशुराम की झांकी, भजन मंडलियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। शोभा यात्रा में शामिल दर्जनों बैंड धार्मिक धुनों से नगर को श्रद्धामय बना रहे थे। शोभा यात्रा टाउनहाल प्रांगण से शुरू होकर मालवीय चौक, अंसारी रोड, नावल्टी चौक, आबकारी रोड, हनुमान चौक, भगत सिंह रोड, शिवचौक, झांसी रानी और सदर बाजार होते हुए टाउनहाल पर विराम लिया। शोभा यात्रा का अनेक स्थानों पर फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, गौरव स्वरूप, पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, समिति अध्यक्ष संजय मिश्रा, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक अंकुर दुआ, विनोद पाराशर, भाजपा नेता अरविन्द राज शर्मा, सुधाराज शर्मा, प्रदीप शर्मा, सपा नेता राकेश शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा टोप, अरुण मिश्रा, योगेश शर्मा, केके शर्मा, ऋषभदेव शर्मा, रवि शर्मा, हरेन्द्र शर्मा, पंकज शर्मा, हिमांशु शर्मा, अजय शर्मा, सभासद देवेश कौशिक, रजत धीमान, कमल कांत शर्मा, नितिन शर्मा, गोपाल शर्मा, अमित वत्स, बिजेंद्र पाल, डॉ. संदीप शर्मा, सतीश शर्मा, रमेश ठाकुर, उमादत्त शर्मा, सुबोध शर्मा, जयकुमार शर्मा, पूनम शर्मा, पूजा शर्मा, ब्रजेश दीक्षित, पुनीत वशिष्ठ, अलका शर्मा, अंजू शर्मा, नीलम शर्मा, रवि शर्मा, रमन शर्मा, सरनदीप कौशिक, कन्हैया शर्मा, चन्द्रमणि शर्मा, सुशील शर्मा, रोहित शर्मा, अमित शर्मा, सचिन शर्मा, शिवदत्त शर्मा, आदेश गौतम, अजय शर्मा, अभिन्नदन शर्मा, विशाल शर्मा, शरद शर्मा, रजनीश शर्मा, संजीव शर्मा, नीरज शर्मा, संजय शर्मा, मनोज कपिल, अविनाश भारद्वाज, अभिनव मुदगल, हरीश गौतम, बाल किशन शर्मा, नरेश शर्मा, अरुण शर्मा, अश्वनी शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा

बीएचईएल हरिद्वार में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार (संतोष कुमार)। दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एश‍ियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचार‍ियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य च‍िकित्सालय के अस्थ‍ि रोग विभाग में आयोजित

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal