शिवसेना ने पाकिस्तान के झंडे पर जूते बरसाकर फूंका पुतला

Share :

मुजफ्फरनगर। शिवसेना वेस्ट यूपी प्रमुख ललित मोहन शर्मा के आह्वान पर शिवसेना के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते हुए इस्लामी आतंकवाद के पुतले व झंडों को जूते बरसाने के बाद आग के हवाले किया गया। इस दौरान शिवसेना मंडल प्रमुख शरद कपूर एवं महानगर प्रमुख देवेंद्र चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर से शिवचौक तक इस्लामी आतंकवाद के पुतले की शव यात्रा निकाली। इससे पूर्व प्रकाश चौक स्थित कार्यालय पर दर्जनों युवाओं ने शिवसेना क्रांति सेना की सदस्यता ग्रहण की।
शिवसेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने युवाओं को प्रोत्साहित करने की खातिर पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। बाद में सभी कार्यकर्ताओं ने शिवचौक पर पहुंच, पाकिस्तान के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए पाकिस्तानी झंडों और आतंकवाद के पुतले को जूते चप्पलों से जमकर पीटा और उन्हें आग के हवाले कर दिया। इस अवसर पर मंडल प्रमुख शरद कपूर व नगर प्रमुख देवेंद्र चौहान ने कहा कि देश में इस्लामी आतंकवाद पैर पसारने लगा है, ऐसे में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार से तत्काल पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ नरम रवैया हिंदू समाज बर्दाश्त करने वाला नहीं है। सरकार को शांति मार्ग छोड़ देना चाहिए क्योंकि पिछले तीन दशक से पाकिस्तान भारत व भारत के बहुसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ अभियान छेड़े हुए है। अब तक लाखों हिन्दुओं को मौत के घाट उतारने के साथ ही हजारों सैनिकों की अघोषित युद्ध की आड़ में हत्या हो चुकी है। हाल में पुलवामा और पहलगाम कांड देश के मुंह पर कड़ा तमाचा है, सरकार को ऐसे मामलों में राजनीतिक लाभ ढूंढने के बजाय कड़ी कार्यवाही की पहल करनी चाहिए। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने यहां आधे घंटे तक पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान आलोक अग्रवाल, संजीव वर्मा, नरेंद्र ठाकुर, मंगतराम, संजय आर्य, अनुज चौधरी, अमित गुप्ता, बृजपाल, योगेंद्र बिहारी, बलबीर, उज्ज्वल पंडित, अजय सैनी, ललित, आशीष, आदित्य, रोहन, रोहित, राकेश, बाबूराम, प्रेम कुमार, राजेंद्र तायल, सिकंदर आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा

बीएचईएल हरिद्वार में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार (संतोष कुमार)। दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एश‍ियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचार‍ियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य च‍िकित्सालय के अस्थ‍ि रोग विभाग में आयोजित

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal