मुजफ्फरनगर। योगासन स्पोर्ट्स एलाइंस एसोशिएशन के तत्वावधान में रविवार को संपन्न तृतीय जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में मौजूद योगाचार्य, बच्चों और अविभावकों के बीच योग पर विचार व्यक्त करते हुए डॉ. एमके तनेजा ने कहा कि योग सीखने और करने की कोई आयु नहीं होती, योग सभी आयु वर्ग के लोगों को समान रूप से लाभ देता है। ऐसे में योग को दिनचर्या का अंग बनाना चाहिए।
रविवार को भोपा रोड स्थित पंजाबी बारात घर सभागार में तृतीय जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप की संपन्न हुई योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता उद्यमी गौरव स्वरूप, योगाचार्य पं. संजीव शंकर, वार्ड सभासद मनोज वर्मा, योगाचार्य सुरेंद्र मान, डॉ. राजीव कुमार, सीमा सिंह, सुनील कुमार आचार्य, अर्चना मलिक, मंजू चौधरी एवं चंचल ने संयुक्त रूप से महर्षि पतंजलि के सम्मुख इस दौरान दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि क्रांति सेना महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि युवाओं के साथ महिलाओं व बच्चों को योग जरूर सीखना चाहिए। साथ ही सशक्त गृहस्थ के लिए सशक्त महिला का होना आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगासन स्पोर्ट्स एलाइंस के अध्यक्ष पंडित संजीव शंकर ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक सुरेंद्र पाल आर्य, वाईस चेयरपर्सन मंजु चौधरी, छवि मलिक, अर्चना मलिक, टीम कोच सत कुमार, आदित्य लाम्बा, निशांत पंवार, निधि सैनी, आकांक्षा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान इंडियन योग एसोसिएशन यूपी स्टेट चैप्टर कमेटी के वाईस चेयरपर्सन डॉ. राजीव कुमार की ओर से योग स्पोर्ट्स अलायन्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को पगड़ी पहना कर एवं प्रतिभागियों को मैडल एवं प्रमाणपत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।







