परशुराम शोभायात्रा के दौरान फरसे लेकर न चलें युवा: स्वामी श्रीभगवान

Share :

मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म सभा भवन में स्वामी श्रीभगवान आश्रम जी महाराज की अध्यक्षता में ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें रविवार 27 अप्रैल को नगर में निकलने वाली भगवान परशुराम जी की भव्य शोभा यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान स्वामी श्रीभगवान आश्रम जी ने युवाओं से अपील की कि वे शोभा यात्रा के दौरान फरसे लेकर न चलें और श्रद्धा के साथ यात्रा में शामिल होकर भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

शनिवार को सनातन धर्म सभा भवन में जिला पंचायत सदस्य स्वामी श्रीभगवान आश्रम जी महाराज की अध्यक्षता में ब्राह्मण समाज के गणमान्य नागरिकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वामी श्रीभगवान आश्रम जी महाराज ने कहा कि रविवार को नगर क्षेत्र में निकाली जा रही शोभा यात्रा को लेकर समाज में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। बैठक में श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा व अन्य तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने बताया कि रविवार को टाउनहाल परिसर में प्रात: 9 बजे हवन और प्रात: 10 बजे भगवान परशुराम जी की भव्य शोभा यात्रा प्रारम्भ होगी। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा टाउनहाल से प्रारम्भ होकर मालवीय चौक, अंसारी रोड, नावल्टी चौक, आबकारी रोड, हनुमान चौक, भगत सिंह रोड, शिवचौक, झांसी की रानी, सदर बाजार होते हुए वापस टाउनहाल पर संपन्न होगी। शोभायात्रा में प्रसिद्ध बैंड व भव्य तथा आकर्षक झांकियां शामिल रहेंगी। शोभा यात्रा में जनपद के साथ दूरदराज के अनेक गणमान्य नागरिक शामिल होकर भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर व्यापारी नेता संजय मिश्रा, रवि शर्मा, रमन शर्मा, पंडित ऋषभदेव शर्मा, सरनदीप कौशिक, सुशील, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, चन्द्रमणि शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सुभाष चंद शर्मा, रोहित शर्मा, अमित शर्मा, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई