परशुराम जन्मोत्सव समारोह समिति ने किया अभिषेक

Share :

मुजफ्फरनगर। श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह समिति की ओर से नई मंडी भरतिया कालोनी स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में प्रात: 9 बजे भगवान परशुराम जी का अभिषेक किया। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निहत्थे लोगों को मारकर आंतकियों द्वारा कायराना हरकत के विरोध में इस दौरान समाज के लोगों ने दु:ख व्यक्त करते हुए बाजू पर काली पट्टी को बांधकर ध्वज यात्रा नगर क्षेत्र में निकाली। इस ध्वज यात्रा का नगर के हृदय स्थल शिवचौक पर प्रसाद वितरण के साथ समापन करते हुए ब्राह्मण समाज के लोगों ने तुलसी पार्क में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि भी अर्पित की। वहीं ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
नगर के शिवचौक से ब्राह्मण समाज के लोगों ने बिना किसी दिखावे और ढोल, बाजे, डीजे के ध्वज यात्रा प्रारम्भ की। ध्वज यात्रा भरतिया कॉलोनी से नई मंडी के मुख्य मार्गों से होते हुए गऊशाला रोड, भोपा पुल, मालवीय चौक, झांसी की रानी होते हुए शिव चौक पर समापन किया गया। शिव चौक पर सभी ने पूजा अर्चना के साथ भगवान शिव की आरती एवं हलवा प्रसाद का वितरण किया। कार्यक्रम में स्वामी श्रीभगवान आश्रम, अरुण मिश्रा, डॉ. संदीप शर्मा, हरीश गौतम, लक्ष्मण शर्मा, सरनदीप कौशिक, सुशील शर्मा, अमित वत्स, संजीव शास्त्री, अविनाश शर्मा, संजय गौतम, अंकित शर्मा, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, चन्द्रमणी शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, हरेन्द्र शर्मा, रमन शर्मा, रोहित शर्मा, अमित शर्मा, सचिन शर्मा, केके शर्मा, अंजू शर्मा, अंजना शर्मा, शालिनी शर्मा, पूजा शर्मा, पूनम शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई