कॉस्मेटिक व्यापारी के प्रतिष्ठान पर जीएसटी टीम ने डाला डेरा

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद में अपने थोक और फुटकर कॉस्मेटिक कारोबार के कारण पहचान बनाने वाले गोयल परिवार के प्रतिष्ठान पर सोमवार की सुबह जीएसटी विभाग की टीम ने पहुंचकर छापा मार कार्यवाही की। इससे मार्किट में हड़कम्प मच गया और कई दुकानदार दुकान बंद कर निकल गये। वहीं टीम के अधिकारियों ने प्रतिष्ठान पर पहुंचने के बाद पूरा कब्जा जमा लिया और आवाजाही को बंद करा दिया गया। बताया गया कि प्रतिष्ठान पर लाखों रुपये की गड़बड़ी पकड़ में आई है, जांच दोपहर बाद तक भी जारी थी।
शहर के चर्च मार्किट में कल्लू भाई की दुकान पर सोमवार को जीएसटी का छापा लगने से हड़कम्प मचा नजर आया। कल्लू भाई के नाम से मशहूर गोयल परिवार के लोग कॉस्मेटिक का थोक और फुटकर कारोबार करते हैं। इनका प्रतिष्ठान कल्लू भाई की दुकान के नाम से ही मशहूर बताया गया है। यहां पर गोयल जनरल स्टोर और आरती ट्रेडिंग कम्पनी भी चलाई जाती है। यहां पर स्टेट जीएसटी टीम के अधिकारियों ने दुकान व शोरूम पर बिलों व स्टॉक की जांच शुरू की। इस दौरान प्रतिष्ठान पर बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। स्टेट जीएसटी की एसआईबी यूनिट के जाइंट कमिश्नर सि(ेश दीक्षित के नेतृत्व में कल्लू भाई की दुकान पर यह छापेमारी हुई। टीम का नेतृत्व डिप्टी कमिश्नर कर रहे हैं। टीम को देख कुछ स्टाफ बाहर निकल गया, जिन्होंने ग्राहकों को छापे की सूचना देकर प्रतिष्ठान पर जाने से रोका दिया था। जाइंट कमिश्नर श्री दीक्षित ने बताया कि बताया कि सोमवार की सुबह चर्च मार्किट स्थिता कॉस्मेटिक कारोबारी के प्रतिष्ठान पर छापा मारा गया है। अभी जांच चल रही है, टीम ने प्रतिष्ठान पर बिना बिल के ही माल की खरीद और फरोख्त का मामला पकड़ा है। लाखों रुपये की गड़बड़ी मिली है। टीम ने दस्तावेज जब्त किये हैं, पूछताछ और जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही सही जानकारी मिल पायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई