नवागत सीडीओ कंडारकर ने किया विकास भवन का निरीक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर। शासन स्तर से सीडीओ संदीप भागिया का तबादला होने के बाद सोमवार को नवागत मुख्य विकास अधिकारी के रूप में मेरठ से यहां आए कंडारकर कमल किशोर देश भूषण ने अपना चार्ज संभालने के बाद विकास भवन के कार्यालयों के साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ परिचय बैठक की। इससे पूर्व उन्होंने सोमवार सुबह अपने दफ्तर में आने के बाद विकास भवन के सभी कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए वहां की वस्तु स्थिति के साथ व्यवस्थाओं और कार्यरत कर्मचारियों की संख्या को जाना।
सोमवार को नवांगत सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण ने विकास भवन सभागार में विकास भवन से संबंधित सारे विभागीय अधिकारियों से परिचय बैठक करते हुए अपनी कार्य शैली को साझा करते हुए शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को धरातल पर लागू किए जाने के साथ इन योजनाओं के पात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए काम किए जाने के निर्देश दिए। उक्त बैठक में नवागत सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण ने सभी अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि अधिकारी ईमानदारी एवं पूरी मेहनत से काम करें, गलत काम करोगे तो बचाने वाला कोई भी नहीं आएगा। अगर गलती हो भी जाती है तो उसे छिपाने के बजाए गलती को सुधार करें और दोबारा ऐसी गलती न करें, जिससे नौकरी का नुकसान हो। इस दौरान सीडीओ ने मौजूद रहे अधिकारियों से विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए व्यवस्था में सुधार किए जाने के निर्देश दिए।
मीडिया से वार्ता करते हुए नवागत मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देश भूषण ने बताया कि वे वर्ष 2021 बैच के अधिकारी है, जो मूल रूप से महाराष्टÑ के निवासी हैं और मुजफ्फरनगर का चार्ज लेने से पहले मेरठ में ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम के रूप में कार्य कर चुके है। उन्होंने बताया कि जिस वक्त सीडीओ संदीप भागिया मेरठ में थे तब उनके अंडर काम करने का सौभाग्य मिला है। जनपद मुजफ्फरनगर में बतौर सीडीओ उनकी प्राथमिकता शासन की योजनाओं का धरातल पर सही ढंग से क्रियान्वयन एवं योजनाओं के पात्रों को समय रहते लाभ दिलाना रहेगी। इस दौरान बैठक में विकास भवन से संबंधित दर्जनों विभागों के अधिकारियों के साथ सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया, पीडी प्रमोद यादव, डीपीआरओ धर्मेन्द्र सिंह, डीएसओ राघवेंद्र सिंह, बीएसए संदीप कुमार, एक्सईन जल निगम अबू जैद, डीडी कृषि संतोष यादव, जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत कुमार मलिक सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal