मुजफ्फरनगर जनपद में 4,818 गौवंशों के चारे के लिए चुनिंदा भामाशाहों की तलाश शुरू

Share :

मुजफ्फरनगर। जिले के स्थायी व अस्थाई गौ आश्रय स्थलों के साथ कांजी हाउस में संरक्षित गाय-बछड़ों को वर्षभर सूखा चारा के रूप में भूसा उपलब्ध कराने में समस्या न हो, इसके लिए सस्ते दर पर मिल रहे भूसे के साथ जिला प्रशासन दान में भूसा लेकर भूसा बैंक बनाने जा रहा है। जनपद में भामाशाहों की तलाश के साथ लोगों से दान में भूसा मांगने के लिए इस बार अधिकारी-कर्मचारी गांव-गांव जाएंगे। योगी सरकार की पहल पर जनपद में गौवंश सुरक्षित व संरक्षित रखने में काऊ सेंचुरी एवं तीन कांजी हाउस के साथ स्थायी व अस्थाई गौ आश्रय स्थलों को मिलाकर 65 गौशाला संचालित हैं, जिनमें वर्तमान में कुल 6,818 गौवंश संरक्षित हैं। शासन स्तर से इन गौवंशों के भरण पोषण के लिए 40 हजार 445 क्विंटल भूसा क्रय किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि संरक्षित करने का लक्ष्य 58 हजार क्विंटल तय किया गया है।
योगी सरकार द्वारा गौवंश के सरंक्षण के लिए जारी शासकीय पत्र में वर्षभर इन गौवंशों का पेट भरने के लिए सूखे चारे के रूप में 58 हजार क्विंटल भूसे की इस बार जरुरत अनुमानित की है। इसमें 17 हजार क्विंटल भूसे का स्टॉक 31 मई तक दान के माध्यम से एकत्रित करने का लक्ष्य बनाया गया है। उक्त अधिकारी-कर्मचारियों को दान में भूसा प्राप्त करने की खातिर ग्राम प्रधान के नेतृत्व में समिति बनेगी, जिसमें ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल व अन्य संबंधित कर्मचारी होंगे। समिति के सदस्य इस दौरान गांव-गांव ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य माल वाहन के साथ ग्राम सभा में भ्रमण कर भूसा दान में प्राप्त करेंगे और लोगों को दान में भूसा देने के लिए इस दौरान प्रेरित भी करेंगे। वहीं बड़े दानदाताओं से भूसा प्राप्त करने के लिए तहसील स्तर पर एसडीएम, तहसीलदार व बीडीओ संपर्क करेंगे। साथ ही लोगों को इस अभियान से जोड़ने के लिए भूसा दान लेने के बाद उन्हें इस बीच सम्मानित भी करेंगे। इनके योगदान से लोग प्रेरणा लें, इसके लिए इन्हें प्रचारित किया जाएगा। भूसा दान देने वाले सभी किसानों का नाम रजिस्टर में दर्ज होगा।

इन्होंने कहा-
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जितेन्द्र गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में डीएम उमेश मिश्रा ने भी सभी संबंधित को लक्ष्य के अनुरूप दान में भूसा प्राप्त करने के प्रयास में जुटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि थोड़ी मेहनत से जनपद में भूसा बैंक बन जाएगा तो गौशालाओं के संचालन में आसानी रहेगी। उन्होंने बताया कि जनपद में काऊ सेंचुरी के अलावा दो नगर पालिका एवं 9 नगर पंचायतों में गौ आश्रय स्थल संचालित हैं, इसके अलावा जनपद में 51 गौशालाएं ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित हैं, जिनमें वर्तमान में 6 हजार 818 गौवंश मौजूद है। उन्होंने बताया कि जनपद में 1964 गौवंश ों1296 लाभार्थियों को इस बीच सुपुर्दी में दिया गया है। इन गौवंशों के पालन पोषण के लिए सरकार की ओर से प्रति गौ वंश 50 रुपए अनुदान रूप में प्रति दिवस के हिसाब से दिए जाते हैं। इसके अलावा ग्रामीण अंचलों में संचालित गौशालाओं में 16 रुपए प्रति गौवंश दिए जाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि जनपद के पुरकाजी क्षेत्र में संचालित काऊ सेंचुरी में वर्तमान में 2253 गौवंश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal