मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याणदेव को भारत रत्न दिलाए जाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। बीते दिनों कई संगठनों ने इस मांग को लेकर डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री से शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव को मरणोपरांत भारत रत्न दिलाए जाने की मांग की थी। मंगलवार को इस मुद्दे को लेकर स्वामी कल्याण देव युवा विकास समिति ने प्रधानमंत्री के नाम डीएम को सौंपे ज्ञापन में स्वामी कल्याणदेव को भारत रत्न देने की मांग की।
मंगलवार को विकास भवन में डीएम उमेश मिश्रा से स्वामी कल्याण देव युवा विकास समिति के दर्जनों पदाधिकारीं ने गांधी पॉलिटेक्निक के पूर्व प्राचार्य रामपाल सिंह के नेतृत्व में मिले। प्रधानमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में युवा विकास समिति ने बताया कि 128 वर्षीय दिवंगत संत स्वामी कल्याण देव जी महाराज ने समूचे उत्तर प्रदेश में शिक्षा के साथ समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए सैकड़ों संस्थानों की इस बीच स्थापना की। उन्होंने मांग की कि 80 वर्षीय मदर टेरेसा को समाज सेवा के लिए भारत रत्न दिया गया था, ऐसे में स्वामी कल्याण देव महाराज को भी देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिया जाना चाहिए। इस दौरान भाजपा नेता अभिषेक चौधरी, ओपी चौहान, वेदपाल, सुनील तोमर, पुष्पेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






