मुजफ्फरनगर। आगामी सोमवार 7 अप्रैल को प्रात:10 बजे से सायं 4 बजे तक नगरीय क्षेत्र के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह शटडाउन आरडीएसएस योजना के अंतर्गत 33 केवी लाइन के नगर क्षेत्र में जर्जर तारों और खंभों के प्रतिस्थापन कार्य के चलते किया जा रहा है। शनिवार को इस संबंध में विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार 33/11 केवी उपकेंद्र टीपी नगर को पोषित करने वाली लाइन के कार्य के बीच बंद रखा जाएगा।
विद्युत विभाग के अनुसार इस कार्य के चलते सोमवार को मुख्य रूप से सिद्धबली फर्नेस, रुड़की रोड, अरेवा और सुजडू से जुड़े 33 केवी लाइनें प्रभावित रहेंगी। इसके चलते गांधी नगर, शांति नगर, तुलसी नगर, कूकड़ा, टीपी नगर, भोपा रोड, रुड़की रोड, आनंदपुरी, रामपुरी, एकता विहार एवं सुजडू आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने इस असुविधा के लिए उपभोक्ताओं से खेद प्रकट करते हुए सहयोग की अपील की है।

e-paper 16/06/2026 Muzaffarnagar
Author: Friends Reporter Team Post Views: 23






