मुजफ्फरनगर। भरतिया कॉलोनी नई मंडी में श्री गणपतिधाम ट्रस्ट समिति की ओर से आयोजित 5 दिवसीय श्याम फाल्गुन महोत्सव के बीच सोमवार की रात्रि में बाबा खाटू श्याम की पूजा-अर्चना के बाद भजन संध्या में साध्वी पूर्णिमा दीदी के भजनों पर बाबा के भक्तों
की भव्य निशान में हजारों भक्तों ने निशान लेकर सड़कों पर उतरे तो पूरा यात्रा मार्ग भक्ति की गंगा में डूबकी लगाते हुए नजर आया। इस दौरान श्रद्धालु अपने कांधे पर रंग-बिरंगे निशान के साथ डीजे की धुनों में नृत्य करते हुए दिखाई दिए। वहीं देर रात्रि मंदिर प्रांगण में आयोजित भजन संध्या में पूनम दीदी के साथ क्षेत्र की श्रद्धालु जनता ने श्याम बाबा का गुणगान किया।
श्री गणपति-खाटू श्याम मंदिर प्रांगण में संपन्न श्री खाटू श्याम बाबा की भव्य भजन संध्या में देर रात्रि तक हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयघोष के बीच सुबह उद्यमी भीम कंसल एवं श्री गणपतिधाम ट्रस्ट समिति पदाधिकारियों की मौजूदगी में बड़े हर्षोल्लास व आस्था के साथ में प्रसिद्ध भजन गायिका साध्वी पूर्णिमा दीदी ने बाबा श्याम के एक से बढ़कर एक भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को झूमने के लिए विवश किए रखा। इस दौरान उद्यमी भीम कंसल, श्रवण गर्ग, रघुराज गर्ग, पूर्व विधायक अशोक कंसल, मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक अंकुर दुआ, व्यापारी नेता संजय मित्तल, बिजेंद्र पाल, विशाल गर्ग आदि ने बाबा की पूजा-अर्चना के साथ भजन संध्या कार्यक्रम में गुणगान किया। इस बीच सुन्दर भजनों पर श्रद्धालु नाचते रहे, जिससे पूरा भरतिया कॉलोनी क्षेत्र वृन्दावन बना दिखाई दिया। इस दौरान भजन संध्या में मुख्य रूप से अनिल गोयल, जेपी गोयल, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोम प्रकाश कुच्छल, अंबरीश सिंघल, बिजेन्द्र रानो, विकास अग्रवाल, विनोद राठी, प्रतीक कंसल, नीरज गोयल, अमित गोयल, नवनीत गुप्ता, रजत गोयल, विवेक गर्ग, नवीन अग्रवाल, रजत राठी, अंकित अग्रवाल, शशांक राणा, पक्ष गर्ग, तुषार गर्ग, राघव मुकुंद गर्ग, अतुल अरोरा, राहुल श्याम प्रेमी, शुभम तायल आदि मौजूद रहे।







