नौवीं में दो बार फेल हुए, 11 विषयों में यूजीसी नेट उत्तीर्ण कर रचा इतिहास

Share :

मुजफ्फरनगर। जब जागे, तब ही सवेरा… पढ़ाई को लेकर की गई मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। ये मिसाल डॉ. लक्ष्मण सिंह ने चरितार्थ करते हुए जनपद का गौरव बढ़ाया है। स्नातक में सिर्फ 39 प्रतिशत अंक पाने के बाद पढ़ाई का ऐसा जूनून सवार हुआ कि 11 विषयों में यूजीसी नेट पास कर वे देश की सुर्खियों में आ गए हैं। शुरूआती दौर में नौवीं में दो बार फेल हुए डॉ. लक्ष्मण ने ऐसा इतिहास रचा कि न सिर्फ पीएचडी की, अपितु 11 विषयों में यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर इंडिया बुक आॅफ रिकार्ड में नाम दर्ज करा दिया।
नगर के खादरवाला निवासी डॉ. लक्ष्मण सिंह ने अपने जज्बे, लगन एवं परिश्रम से नया इतिहास लिखा है। सेवानिवृत्त अधिकारी बोहरन लाल के छोटे पुत्र लक्ष्मण जब कक्षा नौवीं में दो बार फेल हुए तो परिवार सदस्यों के अरमानों पर पानी फिर गया। परिवार ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में प्राइवेट फार्म भरवाकर उनका हौसला बढ़ाया। बारहवीं पास कर एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करने के बाद डॉ. लक्ष्मण ने दिल्ली के जेएनयू में चीनी और स्पेनिश भाषा आनर्स कोर्स में दाखिला लिया। यहां भी उन्हें निराशा ही मिली। विपरित परिस्थिति होने के बाद भी लक्ष्मण ने इस बीच हार नहीं मानी और फिर डीय से स्रातक करने की ठान ली। पहले साल में दो विषय में फेल होने के बाद तीसरे वर्ष में जेएनयू से मास्टर इन इंटर नेशनल रिलेशन की प्रवेश परीक्षा पास करने में कामयाब रहे। बड़ी मुश्किल से बीए की डिग्री मात्र 39 प्रतिशत मार्क्स से पास करने के बाद जेएनयू में ही आर्ट्स एंड एस्थेटिक्स का एंट्रेंस टॉप कर मास्टर डिग्री प्राप्त की। इसके बाद लक्ष्मण सिंह में पढ़ाई को लेकर ऐसा जनून पैदा हुआ कि दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया से दलित राजनीति विषय पर वर्ष में एमफिल तथा नेपाल की दलित कला पर पीएचडी कर सभी को चौंका दिया। उन्होंने यूजीसी नेट परीक्षा में नया इतिहास रच दिया। लोक निर्माण विभाग जयपुर में बतौर अनुवादक अधिकारी रहे लक्ष्मण सिंह को मलाल है कि देश के साथ ही जिले का गौरव होने के बावजूद सरकार ने आज तक भी उनकी योग्यता को नहीं जाना। तमाम डिग्री व अन्य योग्यताओं के बाद डॉ. लक्ष्मण सिंह का लक्ष्य 25 विषयों में यूजीसी नेट करने की इच्छा व्यक्त की है, जो एक गौरवशाली क्षणों से कम नहीं होगा। मीडिया से वार्ता के दौरान डॉ. लक्ष्मण सिंह की ईरानी दोस्त सारा, पिता बोहरन लाल एवं वरिष्ठ अधिवक्ता होती लाल शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई