भाजपा नेता की शिकायत पर हटवाया अस्थाई अतिक्रमण

Share :

मुजफ्फरनगर। तथाकथित भाजपा नेता की एक माह पुरानी शिकायत पर होली के त्यौहार पर पालिका टीम ने सोमवार को सड़कों पर उतरकर अस्थाई अतिक्रमण हटवाने का काम किया। टीम के अभियान पर निकलने से पूर्व इसकी जानकारी पर पालिका के कर विभाग में पहुंचे भाजपा के वार्ड सभासदों ने राजस्व वसूली छोड़कर ऐसे गैर जरूरी अभियान चलाने को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए हंगामा भी किया।
नगरपालिका की कार्यवाह कर अधीक्षक पारूल यादव के मार्गदर्शन में सोमवार को पालिका टीम अस्थाई अतिक्रमण हटवाने के लिए सड़कों पर उतरने के साथ ही नावल्टी चौराहे से जिला अस्पताल के पास पाल धर्मशाला तक कार्यवाही की। टीएस ने बताया कि भाजपा नेता अखिलेश शर्मा उर्फ अखिल ने 11 फरवरी में नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को शिकायत करते हुए नावल्टी चौराहे से जिला अस्पताल, पाल धर्मशाला तक सड़क पर अस्थाई तौर पर ठिये और ठेले तथा फड़ लगाकर कुछ लोगों पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने की शिकायत की थी। इसे हटवाने के निर्देश नगर मजिस्ट्रेट ने दिए थे। सोमवार को इसके अनुपालन में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के निर्देशन में कर निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठन करते हुए अतिक्रमण हटवाने का कार्य कराया गया। टीम ने इस दौरान अस्थाई अतिक्रमण हटवाते हुए ठिये और ठेले लगाने पर कार्यवाही की चेतावनी दी। उधर, पालिका टीम द्वारा अतिक्रमण हटवाने के लिए टीम के निकलने से पूर्व ही भाजपा के सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रविकांत शर्मा उर्फ काका, हनी पाल व विजय कुमार उर्फ चिंटू कर विभाग में पहुंचे और वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में राजस्व वसूली जैसे अहम कार्य को छोड़कर ऐसे गैर जरूरी अभियान चलाने में पालिका टीम को लगाने का विरोध करते हुए होली जैसे त्यौहार पर लोगों का उत्पीड़न करने के आरोप लगाये। इन सभासदों ने कर विभाग में इस अभियान को रोकने की मांग करते हुए कर निर्धारण अधिकारी के सामने हंगामा कर नाराजगी जताई। भाजपा सभासदों ने कहा कि एक तथाकथित भाजपा नेता ऐसे कृत्य कर पार्टी को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ पार्टी स्तर पर कार्यवाही कराने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी से भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कर विभाग को इस समय में राजस्व वसूली पर ध्यान देकर लक्ष्य को हासिल करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

सुभाष चौहान की पहल लाई रंग – उत्तर प्रदेश FSDA के निर्णय से दवा व्यापारियों को बड़ी राहत

मुजफ्फरनगर/लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) द्वारा नए होलसेल ड्रग लाइसेंस पर लागू रोक में महत्वपूर्ण राहत दिए जाने के निर्णय का ऑर्गनाइजिंग ऑफ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट, उत्तर प्रदेश (रजि॰) (OCDUP) के महामंत्री सुभाष चौहान ने स्वागत करते हुए इसे प्रदेश के दवा व्यापारियों के हित में लिया गया ऐतिहासिक एवं

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान! ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में सरकार को चेतावनी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसान समस्याओं को लेकर गुरुवार को सड़कों पर उतरकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के बीच भारतीय किसान यूनियन ने मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के दौरान राकेश टिकैत ने किसानों के मुद्दों को लेकर सरकार को साफ संदेश दिया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशभर में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई