हुआ पाक रमजान के चांद का दीदार, पहला रोजा आज

Share :

मुजफ्फरनगर। माह-ए-रमजान इस्लाम के सबसे पाक एवं मुबारक महीनों में से एक है। कहना गलत न होगा कि दुनियाभर के मुसलमानों को रमजान का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है, जो कि शनिवार सायं चांद के दीदार के बाद स्वत: खत्म हो गया। शनिवार यानी 01 मार्च को देश में कुछ जगहों पर रमजान का चांद नजर आया है, जिसके बाद मुसलमानों में खुशी का माहौल है। दिन ढलने के साथ ही सभी की निगाहें आसमान पर टिकी हुई थी, क्योंकि चांद का दीदार करने के बाद ही माह-ए- रमजान की मुबारकबाद दी जाती है और रोजे रखे जाते हैं। जनपद में जैसे ही चांद का दीदार हुआ तो मुस्लिम समाज में खुशी देखने को मिली। उधर, शहर के बाजारों के सज जाने के साथ दिनभर लोग रमजान की तैयारी में इबादत के लिए टोपियां, इत्र सहित अन्य जरुरी सामानों की खरीदारी करते दिखे।
पाक रमजान का मुकद्दस माह मुसलमानों के लिए खास होता है, जिसमें मुसलमान 29 या 30 दिनों तक हर वर्ष रोजे रखते है। ऐसे में हर बालिग और सेहतमंद शख्स के लिए रोजा रखना फर्ज भी होता है। रोजा इस्लाम के 5 सबसे जरूरी अरकान यानी स्तंभों में से एक है। नगर में रमजान का चांद दिखने के साथ सभी मस्जिदों में तरावीह की तैयारी शुरू हो गई। चांद के दीदार के साथ ही बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। रमजान माह के दौरान रोजेदारों के लिए सहरी और इफ्तार भी अहम है, जिसमें पांच वक्त की नमाज के अलावा एक खास नमाज अदा की जाती है, जिसे तरावीह की नमाज कहा जाता है। पूरे माह-ए-रमजान में तरावीह की नमाज पढ़ी जाती है। रमजान के चांद का दीदार होने के साथ ही तमाम मस्जिदों में तरावीह पढ़ी गई। तरावीह की नमाज ईशा की नमाज के बाद अदा की जाती है। ऐसे में शहर की अधिकांश मस्जिदों में ईशा यानी रात की नमाज 8 बजे होगी। नमाज के फौरन बाद तरावीह की नमाज शुरू होगी।
शहर इमाम तनवीर आलम ने बताया कि तरावीह की नमाज सभी के लिए सुन्नत है। तरावीह की नमाज पूरे माह-ए-रमजान में पड़नी है। रमजान में तरावीह नमाज के बीच में एक बार कुरआन पूरा करना सुन्नत है। वहीं दो बार खत्म करना अफजल हैं। तीन बार कुरआन मुकम्मल करना फजीलत माना गया है। उन्होंने अपील की कि पूरे माह इबादत करें और बुराइयों से दूर रहें। चांद के दीदार होने के साथ बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई। इस दौरान लोगों ने दुकानों से रोजा इफ्तार और शहरी में प्रयोग होने वाली खाद्य सामग्री एवं अन्य जरुरी सामान की खरीदारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई