रमजान एवं होली पर पालिका प्रशासन सतर्क, चेयरपर्सन ने कसे पेंच

Share :

मुजफ्फरनगर। रमजान माह के साथ ही रंगों और उल्लास के पर्व होलिका दहन पर शहर में व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिए पालिका ने कमर कस ली है। शनिवार को पालिका चेयरपर्सन ने सभासदों के साथ अधिकारियों की बैठक लेते हुए सफाई, पेयजलापूर्ति के साथ ही पथ प्रकाश की व्यवस्था करने पर जोर दिया। इस बैठक में सभासदों ने वार्डों में सफाई कर्मियों की संख्या कम रहने और सफाई कार्य में मनमानी व्यवस्था होने के आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया, जिस पर चेयरपर्सन ने ईओ को वार्डों में संख्या बल और जरुरत के आधार पर सफाई कर्मी तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही सभासदों से सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सहयोग करने के लिए आग्रह किया।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप शनिवार को पालिका पहुंची और उन्होंने अपने कार्यालय कक्ष में रमजान व होलिका पर्व के दृष्टिगत पालिका की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली। बैठक में पथ प्रकाश, स्वास्थ्य और जलकल विभाग के अफसरों और सभासदों के साथ बैठक में कई समस्याओं को उठाया गया, जिनके निस्तारण करने के निर्देश चेयरपर्सन ने दिए। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के समक्ष कुछ सभासदों ने सफाई व्यवस्था में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मनमानी होने के आरोप लगाते हुए कहा कि जहां से सफाई कर्मियों का तबादला किया गया है, वहां दूसरे कर्मचारी नहीं भेजे गये, वहीं शिकायत के बाद भी सफाई कर्मियों पर न तो कोई कार्यवाही होती और न ही उनका वेतन काटकर कार्य करने के लिए कोई दबाव पालिका स्तर से बनाया जाता है। इस पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी अतुल कुमार ने चेयरपर्सन को बताया कि वार्डों में कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले 65 सफाई कर्मियों का वेतन विभाग की संस्तुति पर लेखा विभाग द्वारा काटा जा चुका है, साथ ही कई सफाई नायकों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। सभासदों ने मांग करते हुए कहा कि एक वार्ड में कम से कम बीस सफाई कर्मचारी की नीति अपनाकर नये सिरे से इनकी तैनाती की जाये, साथ ही मुख्य मार्ग पर विशेष कार्यदल लगने के बाद भी कर्मचारियों से सफाई नहीं कराने का सुझाव दिया गया। बैठक में सभासद रजत धीमान, कुसुमलता, बबीता वर्मा, सुनीता देवी, नौशाद खां, शौकत अंसारी, इरशाद हकीम, अन्नू कुरैशी, नौशाद पहलवान, उमरदराज, शहजाद, मौ. खालिद, सुनीता, सभासदपति शाहिद आलम, हसीबुदीन राणा, प्रमोद कुमार, मौ. सलीम के अलावा ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, एई जलकल सुनील कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, जेई जलकल जितेन्द्र कुमार, सीएसआई योगेश कुमार, एसआई प्लाक्षा मैनवाल, लिपिक मनोज पाल आदि मौजूद रहे।

इन्होंने कहा-
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि रमजान और होलिका पर्व महत्वपूर्ण हैं, इसमें निर्बाध व्यवस्था को हमने आज समीक्षा की और सफाई, पेयजलापूर्ति तथा पथ प्रकाश के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। कुछ वार्डों में सफाई कर्मियों की संख्या कम होने की शिकायत आई है, इसमे ईओ से कहा है कि आगामी दिनों में विभागीय बैठक बुलाकर कर्मियों को तैनात करने की व्यवस्था करायें ताकि समस्याओं से कम से कम किया जा सके। वहीं पथ प्रकाश की व्यवस्था में सुधार के साथ में नई लाइटों को लगाने के लिए कार्य करने के जेई को निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई