एमआरएफ सेंटर पर कूड़ा नहीं पहुंचाने पर कंपनी को नोटिस

Share :

मुजफ्फरनगर। कूड़े से पालिका की आय बढ़ाने के फार्मूले को धरातल पर लाने के लिए चेयरपर्सन के साथ ईओ पूरी तरह संवेदनशील बनी हुई है। इसके लिए एमआरएफ सेंटर एनजीओ की मदद से शून्य खर्च अनुबंध पर पालिका प्रशासन ने चलवाना भी शुरू कर दिया। एनजीओ इसके लिए मासिक रूप से पालिका को भुगतान भी करेगी। इसमें एमआरएफ सेंटर पर गीला और सूखा कूड़ा पहुंचाने के पालिका ने एमआईटूसी कंपनी को निर्देश दिये थे, लेकिन निर्देशों का पालन न होने पर ईओ ने सख्ती बरतते हुए कंपनी को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा और वार्डों से सीधा कूड़ा एमआरएफ सेंटर पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
नगरपालिका परिषद् की पहल पर रुड़की रोड वार्ड 15 में एकता विहार में अपना एक एमआरएफ सेंटर एनजीओ के सहारे अनुबंध के आधार पर शुरू कर दिया है। यहां पर कूड़े का निष्पादन और प्रसंस्करण के लिए छह मशीनों को लगाया है। यहां करीब दस वार्डों से कूड़ा पहुंचाया जाना है। इसमें डोर टू डोर कूड़े को एमआईटूसी कंपनी को निर्देश दिये गये थे कि वो वार्डों से ही गीला और सूखा अलग-अलग एकत्र करते हुए सेंटर पर पहुंचायेंगे, लेकिन इन निर्देशों का पालन नहीं किया गया, वहीं एनजीओ ने कई दिन बीत जाने पर भी तय मात्रा में कूड़ा सेंटर में नहीं पहुंचने की शिकायत ईओ से की थी। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने इसे लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कंपनी प्रबंधक को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा और उन्हें तत्काल ही वार्डों से डोर टू डोर कूड़ा वाहनों से सीधे सेंटर पर पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने नोटिस में साफ कहा है कि वार्ड में ही गीला और सूखा कूड़ा अलग किया जाये और उसे कंपनी के गारबेज ट्रांसफर सेंटर पर न पहुंचाकर सीधे एकता विहार में एमआरएफ सेंटर पर पहुंचाया जाये, ताकि वहां कूड़े का प्रसंस्करण व निष्पादन करते हुए उसका निस्तारण किया जा सके।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि एमआरएफ सेंटर शुरू होने से वहां कूड़ा पहुंचाया जा रहा है। पालिका स्तर से वाहनों से वहां कूड़ा ले जाया जा रहा है, लेकिन एमआईटूसी कंपनी निर्देशों का पालन नहीं कर रही। इसके लिए कंपनी को पत्र जारी करते हुए वार्डों से एकत्र गीला और सूखा कूड़ा अलग करते हुए एमआरएफ सेंटर पहुंचाने के लिए कहा है।

उधर, एमआरएफ सेंटर चला रही एनजीओ सचिव गुरू गौहर वाल्मीकि ने बताया कि सेंटर पर कूड़ा नहीं पहुंचने को लेकर हमने शिकायत की थी, जिसके बाद कंपनी को दिशा निर्देश जारी किये गये। कूड़ा पर्याप्त मात्रा में मिलेगा तो ही सेंटर को पूरी क्षमता से चलाने की व्यवस्था बन पायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई