कांवड़ यात्रा व त्यौहारों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

Share :

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि, रमजान माह, होलिका दहन, चैत्र नवरात्रि एवं ईद उल फितर आदि पर्वों को मनाए जाने के संबंध में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सभी वर्गों के धार्मिक गुरूओं, प्रबुद्धजनों के साथ संभ्रांत नागरिकों से सीधा संवाद कर शासन-प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आगामी त्यौहारों पर जनपद में आपसी सौहार्द, भाईचारा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग का आह्वान किया।


डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि धार्मिक-संवेदनशील मामलों में माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। आने वाले पर्वों को शांतिपूर्वक एवं भाईचारे के साथ मनाने के आह्वान के साथ उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई ऐसी टिप्पणी न करें जिससे माहौल खराब हो सके यदि कोई व्यक्ति पोस्ट करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कहीं कोई अप्रिय घटना की संभावना हो तो उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लायें। यह जनपद गंगा जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द की मिसाल रहा है, इसी भाईचारे को बनाये रखें। कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये उन्होंने तैयारियां पूर्ण करने के निर्देशों के बीच स्पष्ट कहा कि कांवड़ यात्रा श्रद्धालुओं के जाने वाले मार्गों का संबंधित अधिकारी निरीक्षण कर लें, ताकि किसी प्रकार की समस्या न होने पाये। उन्होंने कहा कि रास्ते में कांवड़ियों को कोई दिक्कत न होने पाये। वहीं साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने साफ-सफाई, कांवड़ यात्रा रोड़ पर पड़ने वाली सभी झाड़ियों की कटाई, विद्युत, चिकित्सा, चेजिंग रूम, सीसीटीवी कैमरे, संकेतक चिन्ह, रूट डायवर्ट एवं कंट्रोल रूम की स्थापना, अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी, मोबाइल टॉयलेट, महिला शौचालय इत्यादि की समय रहते व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी आने वाले सभी त्योहारों में जो दायित्व दिए गए हैं, उसको अच्छे से निर्वहन करते हुए सभी पर्वों को सब कुशल संपन्न कराएं, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। डीएम ने जिले के संभ्रांत नागरिक, जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए सुझाव जैसे विद्युत, कांवड़ यात्रा मार्ग में सड़क पर गढ्ढे एवं जाम की स्थिति में सुधार कराए जाने के लिए अधिकारियों को तैयार रहने के निर्देश दिए।
उन्होंने होली पर्व की तैयारियों पर स्पष्ट किया कि जनपद में जिन स्थलों पर होलिका दहन किया जाता है वहां संबंधित अधिकारी सुनिश्चित कर लें कि बिजली के तार या ट्रांसफार्मर के पास होली न रखी जाए। बैठक में एडीएम ई. नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार, एसपी देहात आदित्य बंसल, एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, डीपीआरओ समेत पुलिस व प्रशासनिक एवं सभी वर्गों के धर्मगुरू एवं संभ्रात नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा

बीएचईएल हरिद्वार में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार (संतोष कुमार)। दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एश‍ियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचार‍ियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य च‍िकित्सालय के अस्थ‍ि रोग विभाग में आयोजित

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal