स्पेस एंड रोबोटिक्स लैब का मंत्री-चेयरपर्सन ने किया उद्घाटन

Share :

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक अंकुर दुआ के साथ रविवार को जनपद में प्रदेश की प्रथम स्पेस एंड रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन संयुक्त रूप से किया। जानसठ रोड स्थित एसडी कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी में आयोजित इस लैब में रहकर स्पेस इंजीनियरिंग सीख रहे छात्रों द्वारा तैयार सैट-1 रॉकेट की सफल लांचिंग के गवाह बने। कार्यक्रम में आए अतिथियों ने कॉलेज प्रबंध समिति की प्रशंसा की।
रविवार को नगर के जानसठ रोड स्थित एसडी कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी में उत्तर प्रदेश की पहली स्पेस एंड रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन मुख्य अतिथि योगी सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने कॉलेज छात्रा आस्था व उर्वशी द्वारा श्री गणेश वन्दना की प्रस्तुति के बाद किया। छात्रों द्वारा इसरो से मान्यता प्राप्त इंडोप्लेनेटएक्स के वैज्ञानिकों की देखरेख में तैयार किये गये रॉकेट सैट-1 की सफल लॉचिंग की गई। राकेट ने करीब 3.5 किमी की दूरी तय की और फिर उसे पैराशूट के सहारे मानव रहित सुरक्षित क्षेत्र में नीचे उतारा गया। यह पल छात्रों के लिए एक ऐतिहासिक अनुभव के साथ ही आकर्षक भी साबित हुए। इस घटना ने छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक नए दृष्टिकोण से परिचित कराने के साथ ही उनकी वैज्ञानिक सोच को और अधिक प्रेरित किया। सफलता के सोपान पर परचम फहराने के इन पलों को यादगार बनाते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि वास्तव में स्पेस एंड रोबोटिक्स लैब की स्थापना विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जनपद के एसडी कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी द्वारा उठाये गए एक अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है। यह लैब अंतरिक्ष में अनुसंधान व प्रयोगों के लिए छात्रों को एक आदर्श मंच प्रदान करेगी। इस लैब में विद्यार्थियों को रॉकेट निर्माण, उपग्रह प्रक्षेपण के साथ ही अंतरिक्ष में की जाने वाली सभी वैज्ञानिक गतिविधियों की बारीकियों का अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमें अभी इस दिशा में और भी अधिक ऐसे अनुसंधान करने की आवश्यकता है।
कॉलेज सचिव अनुभव कुमार ने कहा कि यह प्रदेश की प्रथम हाईटैक लैब है, जहां पर छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण पाकर सिर्फ देश में ही नहीं, अपितु अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपना और संस्थान का नाम बुलंद करेंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आने वाले दिनों में छात्रों के लिए अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े कई और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं छात्रों को नए विचारों और खोजों के प्रति उत्साहित किया जाएगा, जो उन्हें न केवल इंजीनियरिंग बल्कि अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भी निपुण करेगा।
इन्डोप्लेनेटएक्स के सीईओ अंकित कुमार ने कहा कि एसडीसीईटी सैट-1 ने 3.5 किमी की दूरी तय करते हुए उनके पिछले 03 किमी के रिकॉर्ड को तोड़़ दिया। यह सफल रॉकेट लांचिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए प्रयासों का परिणाम था। छात्रों ने रॉकेट के डिजाइन और निर्माण में अपनी पूरी मेहनत लगाई थी। रॉकेट की सफल लांचिंग ने छात्रों के आत्म विश्वास को बढ़ाया और उन्हें यह महसूस कराया कि वे भी अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में योगदान कर सकते हैं। इस अवसर पर संस्थान में स्थापित स्पेस एंड रोबोटिक्स लैब में उत्तम कार्य करने के लिए छात्र साकिब व समर्थ को मंत्री अनिल कुमार ने प्रशस्ति पत्र देते हुए सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त आईआईटी रुड़की में इंटर्नशिप के लिए चयनित कम्प्यूटर साइंस एंड इंजी. के ध्रुव सिंघल एवं इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजी. के छात्र नवजोत सैनी को सम्मानित किया। उद्घाटन सत्र में दि एसडी कालेज एसोशिएसन के पदाधिकारियों में निरंकार स्वरूप, हरिभूषण गुप्ता, सीके जैन, नीरज कुमार, विनोद कुमार, आकाश कुमार, गौरव स्वरूप, अंकिता कुमार, वरूण गुप्ता, ध्रुव कुमार, लव कुमार, देवेन्द कुमार, नील कमल पुरी, अशोक सरीन, प्रीति कुमार, डॉ. सिद्धार्थ शर्मा समेत कॉलेज के शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई