डीआईओएस ने रोका वेतन, धरने पर बैठे माध्यमिक शिक्षक

Share :

मुजफ्फरनगर। शिक्षा विभाग का अपार आईडी जनरेट करने के अभियान में जिले में लक्ष्य के अनुसार कार्य नहीं होने के कारण शिक्षकों को जिम्मेदार ठहराते हुए विभाग ने जिले में सभी माध्यमिक शिक्षकों के वेतन पर रोक लगाई तो अब शिक्षकों व शिक्षा विभाग के बीच टकराव के हालात बन गए हैं। इस फैसले के विरोध में शुक्रवार को जिले के माध्यमिक शिक्षकों ने डीआईओएस के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन करते हुए धरना दिया और सीएम योगी को ज्ञापन भेजकर समय से कदम न उठाने पर डीआईओएस के खिलाफ ही कार्यवाही और वेतन जारी कराने की मांग की।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीआईओएस के खिलाफ शुक्रवार को मोर्चा खोल दिया। संघ से जुड़े शिक्षक व शिक्षिकाएं शुक्रवार को महावीर चौक स्थित कार्यालय में पहुंचे और नारेबाजी व प्रदर्शन करने के साथ ही धरना शुरू कर दिया। संघ जिलाध्यक्ष डॉ. राहुल कुशवाहा ने आरोप लगाया कि डीआईओएस द्वारा शिक्षक विरोधी मानसिकता के साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने कॉलेजों में विद्यार्थियों के अपार आईडी जनरेशन को लेकर दिशा निर्देश का अनुपालन नहीं करने पर मनमाने ढंग से जिले के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों का माह जनवरी का वेतन अवरोध कर दिया गया, जिससे भारी परेशानी व मानसिक रूप से प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस निर्णय के विरोध में संघ ने आवाज उठाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीआईओएस की लापरवाही व समय से कदम नहीं उठाने के कारण अपार आईडी जनरेट करने केदलक्ष्य से जिला पिछड़ा है। इस कार्य के लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय व राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा लखनऊ द्वारा सितंबर व अक्टूबर माह में सभी डीआईओएस को निर्देश जारी कर दिए थे। इस पर तत्समय कदम नहीं उठाने और अब लक्ष्य पूर्ण नहीं होने का बहाना बनाकर शिक्षकों, प्रधानाचार्यों व कर्मियों का वेतन रोका जा रहा है, जो निंदनीय है। संघ द्वारा मुख्यमंत्री योगी के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें कहा गया कि अब यदि अपार आईडी जनरेट कराने का जल्दबाजी में कार्य कराया गया तो इसमें गलतियों की संभावना होने के कारण इसका खामियाजा भविष्य में विद्यार्थियों को भुगतना पड़ सकता है। महिला विंग की जिलाध्यक्ष बबीता राणा ने आरोप लगाया कि डीआईओएस बिना अभिभावकों की सहमति से उक्त अपार आईडी जनरेट करवा रहे हैं, जो गलत है। इसमें शिक्षकों का दोष नहीं है। उन्होंने रूका वेतन जारी कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि ये निर्णय नहीं हुआ तो जनपद के शिक्षक शिक्षा कार्य से विरत रहकर सामूहिक रूप से हड़ताल करेंगे। शुक्रवार को धरने की अध्यक्षता यशपाल सिंह व संचालन सुनील चौधरी ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ. राहुल कुशवाहा, बबीता राणा, यशपाल सिंह, कपिल त्यागी, सुनील चौधरी, शालिनी सिंह, सत्यकाम तोमर, बाकर अली, तेजपाल सिंह, नीरज कुमार, विनोद, विनुज कुमार, मनोज शर्मा, वशिष्ठ भारद्वाज सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

डीएस पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग शिविर आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में बारहवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल खेल एवं योग शिक्षक रजनीश शर्मा ने शिविर में उपस्थित अध्यापक-अध्यापिकाओं को स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक प्राणायाम एवं योगाभ्यास कराये। शिविर में स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा की उपस्थिति में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं

शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर के प्रांगण में शिक्षकों एवं ऑनलाइन विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर के प्रांगण में शिक्षकों एवं ऑनलाइन विद्यार्थियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया और भिन्न-भिन्न गतिविधियों में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निबंध लेखन, पोस्टर, भाषण इत्यादि में छात्रों के द्वारा योग को दर्शाया गया। इन गतिविधियों में कुछ छात्रों का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा। विद्यालय

जिला महिला चिकित्सालय में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर के जिला महिला चिकित्सालय में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका महिला चिकित्सालय डॉ. आभा आत्रे के द्वारा किया गया। इस अवसर पर चिकित्सालय के सभी चिकित्सकों एवं स्टाफ कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। योगाभ्यास कार्यक्रम

ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में योग दिवस संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताह भर चलने वाले योग महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के प्रबंधक विनोद संगल, उपाध्यक्ष महेश गर्ग, गुडविल संस्था अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, सचिव होतीलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र साहनी, संयोजक विनोद संगल, संयोजिका अर्चना एवं देवराज पँवार आदि,

लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

 मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों ने योगाभ्यास किया। विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक महेश कुमार एवं योगा शिक्षिका अपर्णा चिकारा ने मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ किया। तत्पश्चात विद्यालय के योग शिक्षिका

द एस डी पब्लिक स्कूल में स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग” का दोहराया संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रविवार को द एसडी पब्लिक स्कूल द्वारिका सिटी जानसठ रोड मुज़फ्फ़रनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) रही, जिसका उद्देश्य प्रत्येक आयु वर्ग, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को योग के माध्यम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal