दिव्यांगजनों को मिलेंगे कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद में दिव्यांगजनों को लाभ पहुंचाने के लिए शासन स्तर से करीब 48.41 लाख रुपए का बजट जारी हुआ है। इस राशि से जनपद में दिव्यांगजनों की दशा और दिशा सुधारने की खातिर कार्य किए जाने की योजना है, ताकि दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों के लिए पात्रों का चयन किया जा सके।
यूपी दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण योजना के तहत पात्रों का चयन करने के लिए जनपद स्तर पर ब्लॉकवार शिविर लगाते हुए योजना से लाभ पहुंचाया जाएगा। योजना के तहत दो किश्तों में शासन स्तर से मिली इस धनराशि से दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण दिए जाएंगे। जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण अधिकारी दीक्षा उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में इसके लिए नौ विकास खंडों में कैम्प लगाकर लाभार्थियों को चिन्हित किया जाएगा। दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण आदि देने के लिए शासन स्तर से यूपी दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से करीब 48.41 लाख रुपए का बजट मिला है। योजना के तहत प्रथम चरण में 25.32 लाख रुपए और द्वितीय चरण में 21.08 लाख रुपए मिले हैं। इस धनराशि से दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण खरीदे जाने है। इसके बाद ही पात्र लाभार्थियों का चयन करते हुए उन्हें दिए जाएंगे। इसके लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा नौ विकास खंडों में कैम्प लगाए जाएंगे। अभियान की इस कड़ी में 11 फरवरी को विकास खंड सदर, 12 फरवरी को ब्लॉक चरथावल, 13 फरवरी को ब्लॉक पुरकाजी, 14 फरवरी को ब्लॉक बघरा, 17 फरवरी को ब्लॉक खतौली, 18 फरवरी को ब्लॉक जानसठ, 19 फरवरी को ब्लॉक मोरना, 20 फरवरी को ब्लॉक बुढ़ाना और 21 फरवरी को जिले के शाहपुर विकास खंड में कैम्प लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन कैम्पों में लाभार्थियों का चयन स्वास्थ्य विभाग की टीम की जांच के साथ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर के प्रांगण में शिक्षकों एवं ऑनलाइन विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर के प्रांगण में शिक्षकों एवं ऑनलाइन विद्यार्थियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया और भिन्न-भिन्न गतिविधियों में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निबंध लेखन, पोस्टर, भाषण इत्यादि में छात्रों के द्वारा योग को दर्शाया गया। इन गतिविधियों में कुछ छात्रों का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा। विद्यालय

जिला महिला चिकित्सालय में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर के जिला महिला चिकित्सालय में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका महिला चिकित्सालय डॉ. आभा आत्रे के द्वारा किया गया। इस अवसर पर चिकित्सालय के सभी चिकित्सकों एवं स्टाफ कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। योगाभ्यास कार्यक्रम

ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में योग दिवस संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताह भर चलने वाले योग महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के प्रबंधक विनोद संगल, उपाध्यक्ष महेश गर्ग, गुडविल संस्था अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, सचिव होतीलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र साहनी, संयोजक विनोद संगल, संयोजिका अर्चना एवं देवराज पँवार आदि,

लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

 मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों ने योगाभ्यास किया। विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक महेश कुमार एवं योगा शिक्षिका अपर्णा चिकारा ने मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ किया। तत्पश्चात विद्यालय के योग शिक्षिका

द एस डी पब्लिक स्कूल में स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग” का दोहराया संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रविवार को द एसडी पब्लिक स्कूल द्वारिका सिटी जानसठ रोड मुज़फ्फ़रनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) रही, जिसका उद्देश्य प्रत्येक आयु वर्ग, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को योग के माध्यम

चरथावल से सपा ने भरी 2027 चुनाव की हुंकार, किसानों-बेरोजगारों के मुद्दों पर भाजपा को घेरा

चरथावल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के तहत मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल विधानसभा के कस्बा चरथावल स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में PDA पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक के समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal