हाड़ कंपा देने वाली सर्द हवाओं ने लोगों को किया बेहाल

Share :

मुजफ्फरनगर। बीते सप्ताह मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद से उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। जिसमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर के साथ वेस्ट यूपी अत्यधिक प्रभावित हैं। वहीं, मुजफ्फरनगर में भी ठंड का यह प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम की ऐसी स्थिति बिना किसी राहत के इस सप्ताह तक बने रहने की संभावना से सर्दी का असर तेज हो सकता है। बीते दिवस रिमझिम बारिश के बाद बीते दो दिनों से मुजफ्फरनगर का हाल बहुत ही बुरा है, जिसमें मंगलवार को कुछ क्षण ही सूर्यदेव के दर्शन होने के बाद छिप जाने से घरों से बाजारों तक लोगों का बुरा हाल देखने को मिला। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में मंगलवार को दिन का पारा 18.4 से घटकर 14.8 हो गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री के साथ ही आर्द्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम में जारी बदलाव के बीच दिल्ली-एनसीआर के साथ जिले में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का प्रकोप कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। समूचे उत्तर भारत के साथ वेस्ट यूपी में जारी पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवाएं पहाड़ों की ढलानों से तेज होकर मैदानी इलाकों में बहने लगती हैं। हालांकि, इस बीच आसमान में धुंध छाए रहने के कारण ही न्यूनतम तापमान में तो तेजी से गिरावट नहीं हो रही है, लेकिन ठंड का एहसास सूर्यदेव के दर्शन न देने के कारण काफी हद तक बढ़ गया है। कोहरा और बर्फीली हवााएं दिन के तापमान को बढ़ने से रोक रही हैं, जिससे तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है। वर्तमान में तमाम मैदानी क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य रहते हुए 10-15 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मंगलवार को इन्हीं हालातों के बीच बाजारों से घरों तक कड़ाके की सर्दी के बीच लोग एवं दुकानदार अलाव, बिजली के हीटर एवं अन्य तमाम माध्यमों के बूते सर्दी से बचाव का जुगाड़ तलाशते रहे। वहीं सायं ढलने के साथ नगरीय क्षेत्र में 37 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था के साथ बेघर व गरीब लोगों को रैन बसेरों में सुरक्षित रखने के लिए अफसरों की टीम नगरपालिका व नगर पंचायतों में भ्रमण पर निकल गई है। बाजारों में भी मंगलवार होने के कारण जो दुकानें खुली हुई थी, उनके शटर भी सायं होते-होते गिरते चले गए। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कड़ाके वाले ठंडे दिन की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, रात के तापमान में तेज गिरावट नहीं होने के कारण भीषण शीत लहर चलने की संभावना नहीं है। क्योंकि रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस या उससे कम नहीं हो सकता है। एक के बाद एक आने वाले पश्चिमी विक्षोभ न्यूनतम तापमान में किसी भी तेज गिरावट रोकेंगे। लेकिन सप्ताहांत और अगले सप्ताह की शुरूआत में भयंकर ठंड की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो सकती है। अभी उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में इस सप्ताह ठंडे और बेहद ठंडे दिन की स्थिति बनी रहेगी। कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण दिन के तापमान में गिरावट जारी रहेगी, जबकि रात के पारे में बड़ा बदलाव नहीं होगा। सप्ताहांत तक स्थिति में सुधार की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से मिली आजादी-फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर स्थित ऐतिहासिक स्थल मंडी के कुंए पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर तिरंगा फहराय गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के फलस्वरूप आज हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता

शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें-किरण चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी (राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए

वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ मनायी हरियाली तीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ हरियाली तीज मनायी। इस अवसर पर तीज क्वीन, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। सीमा और अंजलि अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गयी। कार्यक्रम संयोजक दीपिका गुप्ता एवं सहसंयोजक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई