मेरठ जीएसटी टीम ने डाला नई मंडी में डेरा, खंगाला रिकॉर्ड

Share :

मुजफ्फरनगर। लोहे के कारोबार में जीएसटी की बड़ी चोरी को लेकर सेंट्रल जीएसटी विभाग की नजर अभी मुजफ्फरनगर में टिकी हुई है। राणा स्टील पर हुई छापेमारी के बाद लिंक का खंगाला जा रहा है। सोमवार को नई मंही की दो फर्म पर सेंट्रल जीएसटी व सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की। इस दौरान वहां जांच की गई। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र में रेलवे लाइन के निकट स्थित सरिया और कंस्ट्रक्शन से संबंधित माल का विक्रय करने वाली दो फमों पर सेंट्रल सीएसटी की टीम ने छापेमारी की है। सोमवार की दोपहर दिल्ली और मेरठ से पहुंचे विभागीय अधिकारियों की टीम ने जानसठ पुल के नीचे स्थित दो सरिया विक्रेता फर्म पर जांच शुरू की। करीब एक घंटे से अधिक चली जांच के दौरान ही टीम वहां से आवश्यक दस्तावेज लेकर चली गई। इसके बाद आसपास के सरिया विक्रेताओं में भी हलचल मच गई। इसके बाद दोनों ट्रेडिंग कंपनी संचालकों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद करा दिया।
सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों राणा स्टील और सर्वोचम स्टील पर हुई सेंट्रल जीएसटी की छापेमारी के दौरान जब्त हुए दस्तावेजों में मुजफ्फरनगर सहित कई जिलों की ट्रेडिंग फर्मों के बिल मिले हैं, जिसमें गढ़बड़ी पकड़ी गई है। इसके आधार पर टीम जांब कर रही है। स्थानीय केंद्रीय जीएसटी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टीम दिल्ली और मेरठ से आई थी, लेकिन उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है। बाहर के लोगों से ही हमें इसकी जानकारी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से मिली आजादी-फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर स्थित ऐतिहासिक स्थल मंडी के कुंए पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर तिरंगा फहराय गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के फलस्वरूप आज हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता

शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें-किरण चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी (राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए

वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ मनायी हरियाली तीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ हरियाली तीज मनायी। इस अवसर पर तीज क्वीन, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। सीमा और अंजलि अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गयी। कार्यक्रम संयोजक दीपिका गुप्ता एवं सहसंयोजक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई