राणा परिवार की बड़ी मुश्किलें, एक और मुकदमा दर्ज

Share :

मुजफ्फरनगर। लगातार राणा परिवार की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अब तक राणा परिवार के जिस व्यक्ति को छेड़ा तक नहीं गया था, अब उसका नाम भी शामिल कर दिया गया है।
नई मण्डी में अब चरथावल के पूर्व विधायक एवं रालोद नेता नूरसलीम राणा के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्व विधायक नूरसलीम राणा पर एक व्यापारी से कच्चा माल लेकर 81 लाख रुपये भुगतान न करने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं आरोप में व्यापारी को धमकी देने की बात भी कही गयी है। मौहल्ला कम्बल वाला बाग निवासी बजरंग एलम प्रा.लि. फैक्ट्री के मालिक संजय अग्रवाल का कहना है कि उनके पूर्व विधायक नूरसलीम राणा उर्फ पप्पू राणा के साथ पिछले दस वर्षों से व्यापारिक सम्बन्ध हैं तथा उनकी पेपर मिल में वह कच्चा माल सप्लाई किया करते थे। आरोप है कि 29 मार्च 2018 तक तय शर्तों के आधार पर पूर्व विधायक नूरसलीम राणा उनके माल का यथावत भुगतान करते रहे, मगर 29 मार्च 2018 से 30 अप्रैल 2019 तक के माल का 81 लाख 3 हजार रुपये का भुगतान उनके द्वारा नहीं किया गया है। भुगतान के लिए लगातार वायदे किये जाते रहे। आरोप है कि कई बार मीटिंग होने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। आरोप यह भी है कि नूरसलीम राणा ने अपनी फैक्ट्री बिकने तक की बात कही तथा फैक्ट्री बिकने के बाद भुगतान बैंक ब्याज के आधार पर देने की बात भी कही मगर व्यापारी संजय अग्रवाल का कहना है कि फैक्ट्री बिकने के एक माह बाद भी उन्होंने उनका भुगतान नहीं किया। दिसम्बर माह में राणा परिवार के अन्य लोगों पूर्व सांसद कादिर राणा व शाहनवाज राणा पर मामले दर्ज होने पर कार्यवाही को देखते हुए उसने 11 दिसम्बर को भुगतान के लिए फोन किया तो इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी दी गयी। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से मिली आजादी-फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर स्थित ऐतिहासिक स्थल मंडी के कुंए पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर तिरंगा फहराय गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के फलस्वरूप आज हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता

शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें-किरण चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी (राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal