मतपेटियों में बंद हुई डिस्ट्रिक्ट बार पदाधिकारियों की किस्मत

Share :

मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर में संपन्न हुए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की 2025 की नई कार्यकारिणी के गठन को मतदान के बाद अध्यक्ष-महासचिव समेत सभी 23 पदों के 62 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया, जिसका परिणाम बुधवार को मतगणना के बाद ही तय होगा। इस बीच कचहरी परिसर में मंगलवार सुबह प्रात: 8 बजे प्रारंभ हुई मतदान प्रक्रिया के बीच तमाम प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ मतदान को पहुंचे अधिवक्ताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर में मतदान प्रक्रिया में निगरानी के लिए अलग से बार काउंसिल आॅफ उत्तर प्रदेश द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार सिंह एवं एल्डर कमेटी के अध्यक्ष आनंद प्रकाश त्यागी और सदस्य सत्य प्रकाश त्यागी के साथ सभी चुनाव अधिकारी मौजूद रहे।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वर्ष 2025 की नई कार्यकारिणी का चुनाव मंगलवार को मतदान के बाद निर्विघ्न संपन्न हो गया। इस बीच एसोसिएशन के चुनाव में कुल 23 पदों पर इस बार 62 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनावी समर में दिनभर डटे रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता रौनक अली जैदी, चुनाव अधिकारी उदयवीर सिंह पोरिया, सत्येश्वर तोमर, आमोद त्यागी, राजीव शर्मा, सीताराम वर्मा, तरूण गोयल, धर्मेन्द्र पुंडीर, कैलाश चंद, दीपक धीमान और रियाज हसन राठी की देखरेख में संपन्न हुए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 2467 मतदाताओं में से मंगलवार को 62 प्रत्याशियों के लिए कुल 2003 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की वर्ष 2025 की कार्यकारिणी के चुनाव में इस बार जहां एक अध्यक्ष पद पर 4 उम्मीदवार मैदान में हैं, वहीं एक महासचिव पद पर 6, एक वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद पर 3, दो वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर चार-चार, तीन सहसचिव पद पर 8, दो उपाध्यक्ष पद पर पांच, छह वरिष्ठ सदस्य पद पर 8, छह सामान्य सदस्य पद पर इस बार 20 उम्मीदवार मैदान में डटे हैं। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष पद पर जहां ठा. कंवरपाल सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, अंजुम खां व राजेश्वर दत्त त्यागी के भाग्य का फैसला मत पेटियों में बंद हो गया। वहीं इस बार महासचिव पद पर किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों में अग्रिस राणा, अनूप राठी, चन्द्रवीर सिंह व गुलबीर सिंह ने अपने पक्ष में इस बीच मतदाताओं से सहयोग मांगा।

इन्होंने कहा-
मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता रौनक अली जैदी ने बताया कि मंगलवार 07 जनवरी को प्रात: 8 बजे से 5 बजे सायं तक डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का मतदान कचहरी परिसर स्थित हांडा हॉल में संपन्न कराया गया। वहीं मतगणना 08 जनवरी को प्रात: 8 बजे से मतगणना समाप्ति होने तक संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को संपन्न मतदान प्रक्रिया में 2467 मतदाताओं में से 2003 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंचे। मतदान प्रक्रिया निर्विघ्न रूप से संपन्न होने पर उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal