एटूजेड प्लांट रोड के निर्माण को लेकर ईओ ने किया निरीक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका प्रशासन की ओर से किदवईनगर एटूजेड प्लांट पर वेस्ट टू एनर्जी प्रोजेक्ट को शुरू कराने के प्रयासों को लगातार आ रही बाधाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पूर्व में सड़क न होने की परेशानी के निदान में पालिका को लोक निर्माण विभाग की मदद लेना उस वक्त बेमानी साबित हुआ, जब विभाग की एक गलती पालिका के लिए कई परेशानियों का सबब बन गई। इन बाधाओं का समाधान तलाशने मंगलवार को पालिका ईओ ने निरीक्षण किया तो लोक निर्माण विभाग के गलत एस्टीमेट बनाने की बात सामने आई। सड़क के साथ नाला निर्माण की जरुरत को शामिल ही नहीं किया गया, ईओ अब चेयरपर्सन को रिपोर्ट भेजते हुए समाधान में जुट गई है।
मंगलवार को पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने किदवईनगर में सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण लोनिवि निर्माण खंड के सहायक अभियंता आईपी सिंह की मौजूदगी में किया। ईओ ने बताया कि यहां लोनिवि ने सीसी सड़क का करीब 80 फीसदी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया है, लेकिन उनके द्वारा यहां एस्टीमेट गलत बनाने से कई परेशानी बन रही है। यहां पर एस्टीमेट में सड़क के साथ बने करीब 400 मीटर नाले को नहीं लिया गया है। अब यह नाला सड़क से नीचा पड़ रहा है, जिससे यहां पर यातायात आवागमन में दिक्कत होगी। इसके साथ सड़क के साथ केवल एक साइड में नाली निर्माण का कार्य रखा गया है। इन बातों को लेकर मौके पर समाधान तलाशा गया। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण के लिए पालिका ने लोनिवि को 2.36 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की थी, जिसमें से मात्र 50 लाख रुपये राशि शेष बच रही है। ऐसे में लोनिवि से नाले के बेस को ऊंचा उठाने का कार्य कराने का प्रस्ताव है, जिस पर करीब 25-30 लाख रुपये खर्च होने की संभावना है। इसके साथ ही एसटीपी और सड़क की नाली के बीच बची करीब चार-पांच फीट भूमि पर पौधारोपण कराने, प्लांट के निकट गारबेज डम्पिंग प्वाइंट पर क्षतिग्रस्त दीवार पुन: निर्माण कराने पर भी विचार किया जा रहा है। इसकी चेयरपर्सन को रिपोर्ट भेजने और उनकी स्वीकृति मिलने के बाद ही नाला व नाली निर्माण का कार्य कराया जायेगा। पालिका इसमें लोनिवि से बची राशि वापस लेने के बजाए, उनसे ही कार्य कराने पर ज्यादा फोकस कर रही है ताकि समय बच सके। उन्होंने बताया कि प्लांट तक जाने वाली सड़क कार्य एक सप्ताह में पूर्ण हो जायेगा। इसके बाद मशीनरी लाने के लिए ट्रांसपोटेशन खुल जायेगा। वेस्ट टू एनर्जी प्लांट शुरू करने की समयावधि शासन ने मार्च 2025 तय की है, हमारा प्रयास इससे पहले इसे प्रारम्भ कराने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal