नगर में एक-दूजे के हुए 37 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शहरी क्षेत्र से चयनित 41 में से 37 कन्याओं की शादी धूमधाम के साथ संपन्न कराई गई। इस बीच किन्हीं कारणों से चार जोड़े शादी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री कपिल देव अग्रवाल और नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा नवयुगलों को सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया गया। इस बीच एक पंडाल में मुस्लिम जोड़ों का जहां मौलवी ने निकाह पढ़ाया वहीं दूसरी ओर हिंदू युगलों का पंडित जी द्वारा मंत्रोच्चार के उपरांत विवाह संपन्न कराया। इस साम्प्रदायिक सौहार्द की तस्वीर को देख, सभी ने योगी सरकार की योजना की प्रशंसा की और इन जोड़ों को 35-35 हजार रुपये का चैक और सामान देकर खुशी-खुशी विदाई दी।
योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को नगरपालिका क्षेत्र के 55 वार्डों से 145 कन्याओं की शादी के लिए आवेदन किया था। समाज कल्याण विभाग द्वारा इन आवेदनों की जांच की गई। इनमें से 41 कन्याओं को योजना में पात्र मानते हुए मंगलवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम कराया गया। सनातन धर्म सभा भवन में लगाए पंडाल में हिंदू और मुस्लिम कन्याओं का विवाह संपन्न होने के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल और पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नवयुगलों को सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर वर्ग के हितों को लेकर काम किया है। आज यह समारोह सरकार की सबका साथ सबका विकास की नीति का प्रमाण है। यहां हिंदू व मुस्लिम परिवारों की बेटियों की शादी एक साथ कराई जा रही हैं।
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत नगर क्षेत्र से चयनित 41 कन्याओं में से 11 हिंदू व 30 मुस्लिम कन्या योजना के तहत पात्र मानी गई थी, जिनमें से आज 37 कन्या और उनके परिजन विवाह के लिए उपस्थित हो पाये। इनमें एक हिंदू और तीन मुस्लिम कन्या शादी के लिए समारोह में उपस्थित नहीं हो पाये हैं। इसके लिए समाज कल्याण विभाग को रिपोर्ट दे दी गई है। समारोह में कन्याओं को योजना के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा 35-35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के लिए चैक और दस हजार रुपये कीमत का सामान उपलब्ध कराया गया।


कार्यक्रम में पालिका सभासद मनोज वर्मा, देवेश कौशिक, नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम, शौकत अंसारी, अन्नू कुरैशी, रजत धीमान, हनी पाल, नौशाद पहलवान, रविकांत शर्मा काका, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत कुमार मलिक, पालिका के कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव, राजस्व निरीक्षक पारूल यादव, अमित कुमार, अमरजीत सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से मिली आजादी-फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर स्थित ऐतिहासिक स्थल मंडी के कुंए पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर तिरंगा फहराय गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के फलस्वरूप आज हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता

शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें-किरण चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी (राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए

वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ मनायी हरियाली तीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ हरियाली तीज मनायी। इस अवसर पर तीज क्वीन, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। सीमा और अंजलि अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गयी। कार्यक्रम संयोजक दीपिका गुप्ता एवं सहसंयोजक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई