लायंस क्लब लोटस के नववर्ष में गूंजी गीत-संगीत की लहरी

Share :

मुजफ्फरनगर। लायंस क्लब लोटस की ओर से लायन परिवार के सदस्यों के साथ नववर्ष 2025 कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस बीच अंताक्षरी, गीत-संगीत समेत अन्य गेम्स के साथ में कार्यक्रम को मनोरंजक बनाया गया। लोटस के सभी सदस्यों को लायंस क्लब अध्यक्ष योगेंद्र कांबोज ने उनकी मैरिज एनिवर्सरी तथा जन्मदिवस के लिए गिफ्ट्स दिए। लोटस क्लब अध्यक्ष योगेंद्र कांबोज को योग्य अध्यक्ष के लिए श्री रामचंद्र जी की प्रतिमा से सम्मानित किया। इस दौरान अनुपमा गोयल व प्रिया माहेश्वरी ने सभी को रोचक गेम्स तथा खेल खिलाये। लायंस क्लब लोटस के सदस्य विवेक वर्मा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
नव वर्ष कार्यक्रम की प्रोग्राम चेयरपर्सन अनुपमा गोयल व धर्मेन्द्र कुमार ने बहुत सुंदर मंच संचालन किया तथा सभी सदस्यों के लिए सुंदर शब्दों के साथ अभिवादन किया। डॉ. अनुराधा वर्मा ने नए सदस्यों का परिचय करवाया। वहीं मोक्ष बैंड ने लाइव स्टेज परफार्मेंस देकर कार्यक्रम को और भव्य बनाया। इस दौरान डॉ. मुकेश अरोड़ा, योगेंद्र कंबोज ने वोट आॅफ थैंक्स देते हुए इस कार्यक्रम की सफलता के लिए लोटस परिवार के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। सभी सदस्यों ने अपने जीवनसाथी के साथ स्टेज परफार्मेंस दी तथा उनके सम्मान और गौरवगाथा का वर्णन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिकंदर लाल, सतीश कुमार सेठ, अशोक विरमानी, साधना मेहता, विनय महेश्वरी, कमला भगत, दीपक भगत, मनीष वर्मा, सोनिया वर्मा, डॉ. लवी रानी, आशीष गोयल, रेणुका रेहान, तनु अरोड़ा, अरुण लोहान, निहारिका, उन्नति, शिवम कपूर, मुकेश तिवारी, ऋचा तिवारी, मिन्नी त्यागी, मानवी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal