किसान समस्याओं को लेकर घेरी कलेक्ट्रेट, दिया धरना

Share :

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को देशव्यापी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन मुख्यालय पर किया। इस बीच धरने पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए 11 सूत्रीय मांग पत्र किसान समस्याओं को लेकर नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से सरकार के नाम प्रेषित किया। अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने इससे पूर्व यूनियन के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुए और वहां से एक बड़े जुलूस के रूप में भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कंपाउंड में धरना दिया।
डीएम कार्यालय पर धरने को संबोधित करते हुए भाकियू युवा नेता चौधरी गौरव टिकैत ने कहा कि वर्तमान सरकार में बैठे कुछ लोग किसानों को अराजक और किसान आंदोलन को अराजकता का नाम दे रहे हैं, ऐसी मानसिकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान हमेशा देशभक्त रहा है जो खेत में अन्न के रूप में सोना उगाता है और बॉर्डर पर देश के लिए शहीद होने से भी परहेज नहीं करता। उन्होंने कहा कि सत्ता के लालची लोग स्वार्थ के वशीभूत होकर किसान को तरह-तरह के नाम से नामित करके देश को भ्रमित करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जो अब तक थोड़ी बहुत किसान सम्मान निधि किसानों को मिल जाती थी उस पर भी सरकार की पैनी नजर है और उन्हें घेरने के लिए एक फार्मर रजिस्ट्री के नाम से कागजात जमा कराने को एक नया आदेश जारी हुआ है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आने वाला समय आंदोलन का है और किस-किस विभाग में किसान धरना देगा। ऐसे में मुजफ्फरनगर का जीआईसी मैदान बड़े आंदोलन के लिए उपयुक्त जगह है और जल्द बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
जिलाध्यक्ष चौधरी नवीन राठी ने कहा कि हाल ही में विजोपुरा गांव में बिजली विभाग के एक जेई ने अभद्रता की और जवाब देने पर किसान के साथ मारपीट करने की कोशिश की और एक जिम्मेदार विभागीय पद पर रहते एक राजनीतिक कार्यकर्ता की भांति राजनीतिक नारे भी लगाए गए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी किसान के साथ इस मामले को लेकर कोई अन्याय पूर्ण कार्यवाही की गई तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हम लोग बड़ा आंदोलन बिजली विभाग के खिलाफ करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वहीं धीरज लाटियान ने कहा कि संगठन अपनी पुरानी शैली भूल गया है यदि बाबा टिकैत के समय की शैली दोबारा प्रयोग करना शुरू कर दिया तो शायद जो अधिकारी किसानों के शोषण पर आ गए हैं वह बैक फुट पर आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन किसानों के संयम की परीक्षा ना लें अन्यथा इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस दौरान रविंद्र पंवार, श्याम पाल चेयरमैन, नीरज पहलवान, सत्येंद्र बालियान, सतेंद्र पुंडीर, गुरमेल बाजवा, संजीव भारद्वाज, अनुज बालियान, कृष्णदत्त त्यागी, प्रमोद अहलावत, बलराम सिंह, नरेश पुंडीर, स. बूटा सिंह, स. जसविंदर ज्ञानी, सतनाम सिंह हंसपाल, सोनिया सैनी, विजेंद्र राठी, रामपाल, देव अहलावत, भरतवीर आर्य, स. अमीर सिंह, बिजेंद्र बालियान, संजीव पंवार, गुलशन चौधरी, जितेंद्र बालियान, मोनू चौधरी, योगेश बालियान, सुधीर शेरावत आदि ने भी अपना वक्तव्य रखा। पंचायत संचालन चौधरी शक्ति सिंह ने व अध्यक्षता ओम प्रकाश शर्मा ने की। किसान समस्याओं को लेकर घेरी कलेक्ट्रेट, दिया धरना
नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा 11 सूत्रीय मांग पत्र, दी चेतावनी
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को देशव्यापी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन मुख्यालय पर किया। इस बीच धरने पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए 11 सूत्रीय मांग पत्र किसान समस्याओं को लेकर नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से सरकार के नाम प्रेषित किया। अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने इससे पूर्व यूनियन के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुए और वहां से एक बड़े जुलूस के रूप में भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कंपाउंड में धरना दिया।
डीएम कार्यालय पर धरने को संबोधित करते हुए भाकियू युवा नेता चौधरी गौरव टिकैत ने कहा कि वर्तमान सरकार में बैठे कुछ लोग किसानों को अराजक और किसान आंदोलन को अराजकता का नाम दे रहे हैं, ऐसी मानसिकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान हमेशा देशभक्त रहा है जो खेत में अन्न के रूप में सोना उगाता है और बॉर्डर पर देश के लिए शहीद होने से भी परहेज नहीं करता। उन्होंने कहा कि सत्ता के लालची लोग स्वार्थ के वशीभूत होकर किसान को तरह-तरह के नाम से नामित करके देश को भ्रमित करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जो अब तक थोड़ी बहुत किसान सम्मान निधि किसानों को मिल जाती थी उस पर भी सरकार की पैनी नजर है और उन्हें घेरने के लिए एक फार्मर रजिस्ट्री के नाम से कागजात जमा कराने को एक नया आदेश जारी हुआ है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आने वाला समय आंदोलन का है और किस-किस विभाग में किसान धरना देगा। ऐसे में मुजफ्फरनगर का जीआईसी मैदान बड़े आंदोलन के लिए उपयुक्त जगह है और जल्द बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

जिलाध्यक्ष चौधरी नवीन राठी ने कहा कि हाल ही में विजोपुरा गांव में बिजली विभाग के एक जेई ने अभद्रता की और जवाब देने पर किसान के साथ मारपीट करने की कोशिश की और एक जिम्मेदार विभागीय पद पर रहते एक राजनीतिक कार्यकर्ता की भांति राजनीतिक नारे भी लगाए गए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी किसान के साथ इस मामले को लेकर कोई अन्याय पूर्ण कार्यवाही की गई तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हम लोग बड़ा आंदोलन बिजली विभाग के खिलाफ करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वहीं धीरज लाटियान ने कहा कि संगठन अपनी पुरानी शैली भूल गया है यदि बाबा टिकैत के समय की शैली दोबारा प्रयोग करना शुरू कर दिया तो शायद जो अधिकारी किसानों के शोषण पर आ गए हैं वह बैक फुट पर आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन किसानों के संयम की परीक्षा ना लें अन्यथा इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस दौरान रविंद्र पंवार, श्याम पाल चेयरमैन, नीरज पहलवान, सत्येंद्र बालियान, सतेंद्र पुंडीर, गुरमेल बाजवा, संजीव भारद्वाज, अनुज बालियान, कृष्णदत्त त्यागी, प्रमोद अहलावत, बलराम सिंह, नरेश पुंडीर, स. बूटा सिंह, स. जसविंदर ज्ञानी, सतनाम सिंह हंसपाल, सोनिया सैनी, विजेंद्र राठी, रामपाल, देव अहलावत, भरतवीर आर्य, स. अमीर सिंह, बिजेंद्र बालियान, संजीव पंवार, गुलशन चौधरी, जितेंद्र बालियान, मोनू चौधरी, योगेश बालियान, सुधीर शेरावत आदि ने भी अपना वक्तव्य रखा। पंचायत संचालन चौधरी शक्ति सिंह ने व अध्यक्षता ओम प्रकाश शर्मा ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal