जिला बार अध्यक्ष पर ठा. कंवर पाल का कब्जा, महासचिव बने चन्द्रवीर निर्वाल

Share :

मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर में संपन्न डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की 2025 की नई कार्यकारिणी की मतगणना के बाद एक बार फिर से अनिल जिंदल व प्रमोद त्यागी गुट ने जीत का परचम लहराते हुए अपने प्रत्याशियों को सफलता हासिल कराने को बनाई रणनीति में कामयाबी प्राप्त कर इतिहास बनाया है। मंगलवार को संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया के दौरान कुल पंजीकृत 2467 मतदाताओं में से 2003 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट दिया था।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की 2025 की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया के बीच बुधवार को प्रात: 8 बजे के बाद प्रारंभ हुई मतगणना में अध्यक्ष-महासचिव समेत सभी 23 पदों के किस्मत आजमाने उतरे 62 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना शुरू होने के साथ आए नतीजों से होने लगा। बार अध्यक्ष पद पर ठा. कंवरपाल सिंह और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मौ. अंजुम खां कई बार समर्थकों की धड़कनें घटाने-बढ़ाने का काम करते रहे, लेकिन अंतिम दौर में मौ. अंजुम खां अध्यक्ष पद पर ठा. कंवर पाल सिंह से मात्र सात मतों से पिछड़ गए। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से जारी की गई फाइनल मतगणना परिणामों में ठा. कंवर पाल सिंह को 678 मत प्राप्त करने पर विजयी घोषित कर दिया गया। वहीं मौ. अंजुम खां को 671, सुरेन्द्र कुमार शर्मा को 428 और राजेश्वर दत्त त्यागी को 206 मत प्राप्त हुए। इसके साथ महासचिव पद पर चन्द्रवीर निर्वाल 647 मत पाकर विजयी रहे। इसके अलावा अग्रीस राणा -472, अर्जुन सिंह-189, अनूप सिंह राठी-154, गुलवीर सिंह वर्मा-497 और नरेन्द्र को मात्र 14 मत प्राप्त हुए। वहीं वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद पर निश्चल त्यागी 948 मतों के साथ विजयी घोषित हुए, जबकि चन्द्रवीर चौधरी-647 व सौरन सिंह को 331 मत मिले। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर इस बार शशी प्रभा ने जीत का परचम फहराते हुए अन्य दावेदारों को पीछे छोड़ दिया। शशी प्रभा को 821 मत, अमित भारद्वाज को 405 मत, महेश पालीवाल को 328 मत व रामधन सिंह को 374 मत प्राप्त हुए। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष 15 वर्ष से अधिक के दो पदों पर नीरज कुमार गौतम को 994, सर्वेश कुमार जोशी को 788, उपाध्यक्ष 10 वर्ष दो पदों पर हरितोष मोहन को 878 व मौ. मोहतसिब (सन्नी 738 मत प्राप्त कर विजयी रहे। इसके अलावा सह सचिव पद (तीन) में सचिन त्यागी 905, शिखा कौशिक-895 और अखलाक चौधरी 679 मत प्राप्त कर जीत गए। वहीं वरिष्ठ सदस्य पद (छह) में मनोज कुमार शर्मा, अनुराग, कुलदीप सिंह, रकमपाल सिंह सैनी, प्रवीण कुमार मलिक और राकेश कुमार मौर्या विजयी रहे। वहीं कनिष्ठ सदस्य के छह पदों पर अभिषेक खोकर, अंशु तोमर, रश्मि कश्यप, आदित्य शर्मा, कैसर अली व उमा देवी विजयी घोषित किए गए। कचहरी परिसर में संपन्न मतगणना के बीच सभागार में मतगणना निगरानी के लिए बार काउंसिल आॅफ उत्तर प्रदेश द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार सिंह एवं एल्डर कमेटी के अध्यक्ष आनंद प्रकाश त्यागी और सदस्य सत्यप्रकाश त्यागी के साथ मुख्य चुनाव अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रौनक अली जैदी, चुनाव अधिकारी उदयवीर सिंह पोरिया, सत्येश्वर तोमर, आमोद त्यागी, राजीव शर्मा, सीताराम वर्मा, तरूण गोयल, धर्मेन्द्र पुंडीर, कैलाश चंद, दीपक धीमान और रियाज हसन राठी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal