श्री वैष्णो देवी मंदिर में गूंजे माता रानी के गगनचुंबी जयकारें

Share :

मुजफ्फरनगर। अश्विन माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर देशभर के साथ नगर के श्री दुर्गा मंदिरों में माता रानी को भोग प्रसाद चढ़ाने को श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए मन्नतें मांगी। चौदस पर शहर के नदी घाट पर स्थित प्राचीनतम सिद्धपीठ देवी मंदिर, दुर्गा मंदिर, सर्राफा बाजार व लोहिया बाजार स्थित देवी मंदिर, गांधी कालोनी स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, नई मंडी स्थित दुर्गा मंदिर, पटेलनगर स्थित जय मां शक्ति मंदिर, भरतिया कालोनी स्थित दुर्गा मंदिर समेत शहर के अन्य मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इन मंदिरों में माता के दर्शन करने के लिए भक्तों की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने माता को हलवा-पूरी, चुनरी, नारियल तथा अंगार का सामान चढ़ाकर अपने परिवार की सुख समृद्धि की मंगल कामना की।
अश्विन माह चतुर्दशी तिथि पर बुधवार को गांधी कालोनी में श्री वैष्णो देवी मंदिर परिसर में माता रानी के जयकारों के बीच पूजा-अर्चना का भोर होने के साथ शुरू हुआ दौर दोपहर बाद तक जारी रहा। इस दौरान मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन के साथ भक्तों ने माता रानी की पूजा करते हुए घर परिवार की सुख समृद्धि की मंगल कामना की। मंदिर प्रबंधन की ओर से भक्तों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए मुश्तैदी के साथ कतारों में दर्शन किए जाने की व्यवस्था की, जिसके चलते मंदिर के बाहर बहुत दूर तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइने लगी रही, जो अपनी बारी के इंतजार में इस दौरान जय माता की के जयघोष लगाती रही, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति की गंगा दोपहर तक बहती रही। इस दौरान मंदिर के बाहर मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों के खिलौनों के साथ घर में आवश्यकता का सामान की जमकर खरीदारी हुई। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से भी पुलिस बल तैनात रहा।
उधर, नदी घाट स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ देवी मंदिर में चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। सवेरे से बड़ी संख्या में भक्त मां शाकंभरी और मां बाला सुंदरी की संयुक्त पीठ पर नतमस्तक होते नजर आए। श्रद्धालुओं ने मंदिर में हलवा, पूरी, नारियल और माता के श्रृंगार का सामान चढ़ाकर मन्नतें मांगी। मंदिर समिति की ओर से पं. महेश कुमार, पं. शैंकी मिश्रा, पं. संजय कुमार पूरे वर्षो की भांति पूजन व्यवस्था बनाने में लग रहे। मंदिर में इस दौरान मनु स्वीट्स परिवार से अभिनव अग्रवाल व अर्जुन अग्रवाल द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने हलवा-पूरी का प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल

डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर किया राष्ट्र गायन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया, जिसको उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव

80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल पर किया ध्वजारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज 80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड पर ध्वजारोहण कर अपने सम्बोधन में कहा कि अब हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब देश में चारों और हरियाली छाई हो। पिछले कई

80वे स्वतंत्रता दिवस पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में किया ध्वजारोहण

शमुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दूधली के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने महऋषि दयानंद इंटर कॉलेज में पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता सहित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता

सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् कार्यक्रम को माँ सरस्वती सभागार में आगे बढ़ाया

जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है- मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आजादी की 80वीं वर्षगांठ हरिद्वार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति की भावना ओतप्रोत हो गया। हरिद्वार प्रशासन द्वारा सेनानी परिवारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद, तहसील हरिद्वार के परिवारों को तहसील परिसर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई