मुजफ्फरनगर। मीरांपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन की तैयारी शुरू हो गई है। कलेक्ट्रेट परिसर में इसके लिए बुधवार को नामांकन के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई, ताकि शुक्रवार यानि 18 अक्टूबर से कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र जमा होने शुरू हो जाएंगे, जो आगामी 25 अक्टूबर तक किए जाएंगे।
मंगलवार को यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है, इसके चलते बुधवार में कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन प्रक्रिया के लिए जिला चकबंदी कोर्ट तक बेरिकेडिंग की जाएगी, जहां 18 से 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। मीरांपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बुधवार को जिले के अधिकारी अधीनस्थों के संग तैयारियों पर मंथन में जुटे रहे।

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल






