मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। चार नवंबर को प्रस्तावित ई-लॉटरी के आयोजन स्थल में परिवर्तन किया गया है। अब यह प्रक्रिया विकास भवन सभागार के स्थान पर एनआईसी, कलेक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में आयोजित की जाएगी।
उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन टोकन बुकिंग कराने वाले किसानों की चयन प्रक्रिया चार नवंबर 2026 को अपराह्न दो बजे से संपन्न होगी। पूर्व में ई-लॉटरी का आयोजन विकास भवन सभागार में निर्धारित किया गया था, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इसमें बदलाव करते हुए नया स्थान एनआईसी, कलेक्ट्रेट निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू तथा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजनाओं के अंतर्गत बुकिंग किए गए कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। इनमें रोटावेटर, हैरो, टिलर, लेजर लैंड लेवलर, कल्टीवेटर, पावर टिलर, सुपर सीडर, एमबी प्लाऊ, रीपर कम्बाइनर, कम्बाइन हार्वेस्टर विद सुपर एसएमएस, शुगरकेन वीडर सहित विभिन्न कृषि यंत्र शामिल हैं।
उप कृषि निदेशक ने संबंधित किसानों से अपील की है कि वे ई-लॉटरी प्रक्रिया में प्रतिभाग करने के लिए उसी मोबाइल नंबर के साथ निर्धारित समय पर एनआईसी, कलेक्ट्रेट मुजफ्फरनगर पहुंचें, जिससे उन्होंने कृषि यंत्रों की ऑनलाइन टोकन बुकिंग की थी। ई-लॉटरी चार नवंबर को दोपहर दो बजे होगी। आयोजन स्थल विकास भवन नहीं, बल्कि एनआईसी कलेक्ट्रेट मुजफ्फरनगर है। किसानों को बुकिंग वाला मोबाइल नंबर साथ रखना अनिवार्य है।

भगत सिंह रोड पर नहीं लगने दिया बाजार, भाजपा नेता संजय गर्ग का घेराव, पुलिसकर्मी से नौकझोक
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के हृदय स्थल शिव चौक पर बुधवार देर रात तक भगत सिंह रोड पर असमंजस की स्थिति बनी रही और पुलिस और सड़क के दोनों और फंड लगाकर अपना कारोबार करने दूर दराज से आए दुकानदारों को खरीदने के लिए झूठी रही। भगत सिंह रोड पर इस बार स्थानीय दुकानदारों की मांग





