मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज के शिक्षक शिक्षा संकाय में नारी शक्ति मिशन के अंतर्गत मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षा विभाग, कम्प्यूटर एप्लीकेशन, बीबीए, बेसिक साइंस, कृषि विज्ञान तथा ललित कला विभाग की छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल रही तथा निर्णायक मंडल में बेसिक साइंस विभाग की डीन डा0 पूजा तोमर, गृहविज्ञान विभाग की डीन डा0 श्वेता राठी रही।

श्री राम कॉलेज मे आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता मे संस्थान की छात्राओं नें बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। सभी छात्राओं नें अपने हाथो पर अलग अलग सुन्दर मेहंदी रचा कर प्रतियोगिता जितने के अपनी पुर जोर दावेदारी प्रस्तुत की। इस प्रतियोगिता मे संस्थान की लगभग 50 छात्र-छात्राओं नें प्रतिभाग किया जिनमे से विजेताओं में प्रथम स्थान पर बिटटू, (बीएड), प्रिया शर्मा, बीएससी (पीसीएम) तथा नसरा नूर (बीबीए) द्वितीय स्थान पर तथा तृतीय स्थान पर अवनी शर्मा (डीएलएड) एवं नाजीश (बीएससी(माइक्रोबायोलॉजी) ने प्राप्त किया। साथ ही सांत्वना पुरस्कार अंजाना (बीबीए), नीलोफर रानी (बीसीए) तथा चारू (बीएड), युक्ता (एमएड), समायशा (बीबीए) को दिया गया।
इस अवसर पर श्री राम कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल ने मेंहदी प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को बधाई दी तथा कहा कि प्रतियोगिता में सभी छात्राओं द्वारा मनमोहक एवं आकर्षक मेंहदी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्राओं के हुनर को पहचान मिलती है।
इस अवसर पर गृह विज्ञान विभाग की डीन डा श्वेता राठी एवं बेसिक साइंस विभाग की डीन डा0 पूजा तोमर ने कहा कि सभी छात्राओं द्वारा प्रतियोगिता में कडी मेहनत की गई है। उन्होंने कहा कि छात्राओं द्वारा लगाई गई मेंहदी का डिजाइन रचनात्मक है। उन्होंने कहा कि भारत में मेंहदी महिलाओं द्वारा त्यौहारों पर लगाई जाती है तथा यह स्वास्थ्य एवं समृद्वि का प्रतीक है। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के प्रवक्ता डॉं0 विधि सिंह, रीतु गर्ग, सपना सिंघल, तथा भारती त्यागी आदि उपस्थित रहे।

नवीन मंडी व्यापार संघ की बैठक में दीपावली पर रविवार को भी मंडी में व्यापार सुचारू रखने का निर्णय
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ, मुजफ्फरनगर की एक औपचारिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंडी के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं सम्मानित व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में सभी व्यापारी बंधुओं को पंच पर्व एवं दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही दीपावली पर्व के अवसर पर रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने






