मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा रविवारआज 01 नवंबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वृहद विधिक सेवा शिविर आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान जिला जज ने विधिक सहायता सेवा शिविर में पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर सिस्टम लगवाने वाले 8 लाभार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
वृहद विधिक सेवा शिविर में अपर जिला सत्र न्यायाधीश (कोर्ट नंबर एक) गरिमा सिंह, स्पेशल एससी एसटी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश डॉ. विजय कुमार एवं स्पेशल पोक्सो कोर्ट के अपर सत्र न्यायाधीश एवं मेगा विधिक सेवा शिविर के नोडल अधिकारी मनोज कुमार सिद्धू के साथ अपर जिला जज (कोर्ट स0-3) अनुराग पंवार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कविता अग्रवाल अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (कोर्ट संख्या एक) देवेन्द्र सिंह फौजदार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिविजन) डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी.डि) रघुवंश मणि सिंह, अपर सिविल जज (सी.डि.) सोनम गुप्त, एसपी क्राइम एवं नोडल पुलिस अधिकारी मेगा विधिक सेवा शिविर इंदु सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी वित्त गंभीर सिंह एवं अन्य अधिकारिगण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिविर में जनपद में चल रही योजनाओं से संबंधित विभिन्न स्टाल का आयोजन किया गया व आम जन मानस के लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त शिविर में विकलांग नागरिकों को ट्राई साइकिल तथा लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गए। मेगा शिविर में विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी, द्वारा संवैधानिक व विधिक अधिकारों की जानकारी दी गयी तथा विधिक अधिकारों से संबंधित जानकारी देते हुए आम जन मानस को जागरूक किया गया साथ ही सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी लाभकारियों को वितरित कराया गया। जिनमें दस हजार से अधिक लाभार्थियों को प्रिकैम्प व मेगा कैम्प के माध्यम से लाभ का वितरण किया गया। उक्त शिविर के माध्यम से डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी (सिविल जज (सी०डि०) एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण)अवगत कराया गया कि दिनांक 12 दिसम्बर दिन शनिवार, को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर मुजफफरनगर, तथा वाह्य न्यायालय बुढाना, ग्राम न्यायालय खतौली, ग्राम न्यायालय जानसठ, तथा कलक्ट्रेट मुजफफरनगर में किया जायेगा। जिसमें आपराधिक, 138 एन० आई० एक्ट, बैक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, बिजली एवम् पानी के बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद तथा सिविल वादों का निस्तारण किया जायेगा।

नवीन मंडी व्यापार संघ की बैठक में दीपावली पर रविवार को भी मंडी में व्यापार सुचारू रखने का निर्णय
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ, मुजफ्फरनगर की एक औपचारिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंडी के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं सम्मानित व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में सभी व्यापारी बंधुओं को पंच पर्व एवं दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही दीपावली पर्व के अवसर पर रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने






