विश्वकर्मा जयंती पर हवन-पूजन के साथ निकली शोभायात्रा

Share :

मुजफ्फरनगर। विश्वकर्मा जयंती पर शहर के साथ जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाई गई। इस बीच नगर के श्री विश्वकर्मा चौक समिति की ओर से समाज के युवक की सड़क हादसे में मौत के कारण शोभायात्रा को सामाजिक शोक के कारण स्थगित कर दिए जाने के बावजूद समाज के युवाओं ने इस निर्णय को नजरअंदाज करते हुए शोभायात्रा निकाली। वहीं दूसरी ओर समाज के बड़े बुजुर्ग सुबह विश्वकर्मा चौक पर हवन- पूजन करने के बाद वापस लौट गए। इस दौरान मंत्री कपिल देव, सांसद चंदन चौहान समेत अन्य लोगों ने हवन में पहुंच भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजन किया।
भगवान श्री विश्वकर्मा चौक समिति द्वारा पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी के बीच इस दिन समाज के लोगों द्वारा शोभायात्रा का आयोजन की इस बार भी तैयारी थी, लेकिन दो दिन पूर्व ही मंसूरपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुए सड़क हादसे में समाज के युवा आदित्य पांचाल की मौत होने के कारण समिति पदाधिकारियों ने सामाजिक शोक के दृष्टिगत जयंती पर शोभायात्रा का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। इसके लिए प्रशासन को भी सूचना दे दी थी। विश्वकर्मा चौक भोपा रोड पर मंगलवार सवेरे हवन कार्यक्र्रम में मुख्य रूप से कौशल विकास, व्यवसायिक शिक्षा राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद चंदन चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, अशोक कंसल, सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने भगवान श्री विश्वकर्मा दर्शन और पूजन करने के साथ ही हवन में हिस्सा लिया। हवन के बाद समिति अध्यक्ष डॉ. नरेश विश्वकर्मा, महामंत्री जगदीश पांचाल ने शोभायात्रा के स्थगित होने व शोक की जानकारी सभी को दी। इस दौरान मुख्य रूप से हवन पूजन में स. बलविन्दर सिंह, सभासद रजत धीमान, देशपाल पांचाल, नरेश विश्वकर्मा, नंद किशोर पांचाल, राजकुमार पांचाल, लोकेश पांचाल, अनुज विश्वकर्मा, प्रदीप, उमेश धीमान, ओमप्रकाश, मुकेश धीमान, योगेश धीमान, नरेश पांचाल, शिव कुमार धीमान सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।
विश्वकर्मा चौक पर शोभायात्रा न निकाले जाने के निर्णय के बाद भी विश्वकर्मा समाज के युवाओं की एक टोली ने शहर में धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकाली है। इन युवाओं ने सामाजिक निर्णय को दरकिनार करते हुए नगर क्षेत्र में शोभायात्रा डीजे व झांकियों के साथ निकाली। तमाम विरोध के बाद में भोपा रोड के विश्वकर्मा चौक से शुरू हुई शोभायात्रा भोपा रोड, मालवीय चौक, झांसी की रानी, शिवचौक, रुडकी रोड, अहिल्याबाई चौक होते हुए पाल धर्मशाला पर पहुंची, जहां पर उक्त शोभायात्रा को संपन्न करा दिया गया। शोभायात्रा में डीजे की धूनों पर युवाओं ने मुख्य मार्गो पर खूब मस्ती करते हुए नृत्य किया। इस बीच जाम की समस्या के चलते पुलिस ने वाहनों को एक ओर से संचालित कराया, जिसके कारण रुड़की रोड पर घंटों तक लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

मोदी सरकार के 12 साल को झूठ का पुलिंदा: आलोक शर्मा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मोदी सरकार के 12 साल को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी से गुजर रहा है, जनता महंगाई के बोझ तले दबी है, युवाओं का भविष्य पेपर लीक जैसे कांडो से बर्बादी के कागार पर पहुंच रहा है और किसान

भाजपा ने किया व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन बेहतर सरकारी नीतियों व सुरक्षित माहौल से मिलता है व्यापार को बढ़ावा: अरूण सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम व्यापारी संवाद के तहत भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने बिल्वकेश्वर कॉलोनी स्थित पूर्व उपभोक्ता फोरम सदस्या अंजना चड्ढा के निवास पर स्थानीय सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मेयर किरण जैसल की उपस्थिति में व्यापारियों से संवाद करते हुए उन्हें केन्द्र व प्रदेश

हरिद्वार जिला पंचायत बोर्ड में पारित किए कई प्रस्ताव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को आयोजित की गयी जिला पंचायत बोर्ड बैठक में विकास संबंधी कई प्रस्ताव पारित किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह (चौधरी किरण सिंह) ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में शामिल हुए सदस्यों के साथ एजेंडे के सभी बिंदुओं पर गहन चर्चा के उपरांत विकास योजनाओं को लेकर कई प्रस्ताव

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal