नारी ही नवयुग की आधारशिला : राजयोगिनी बी.के. चक्रधारी दीदी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ब्रह्माकुमारीज केशवपुरी सेवा केंद्र, मुजफ्फरनगर द्वारा दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में ‘नारी–नवयुग की आधारशिला’ विषय पर विशेष महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राजयोगिनी बी.के. चक्रधारी दीदी, दिल्ली जोन इंचार्ज एवं निदेशिका, बाल्टिक प्रदेश, राशिया तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष–महिला प्रभाग, ब्रह्माकुमारीज ने कहा कि नारी केवल परिवार की धुरी नहीं, बल्कि संस्कारवान समाज और श्रेष्ठ नवयुग के निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि यदि संसार को सुधारना है तो सबसे पहले मनुष्य को अपनी बुराइयों का नाश करना होगा। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों के संस्कारों पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों को बचपन से ही नैतिकता और अच्छे संस्कारों की शिक्षा देनी चाहिए तथा उन्हें चरित्रवान बनाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बच्चों को कमजोर नहीं समझना चाहिए, बल्कि उनके प्रति सदैव शुभ भावना रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परमपिता परमात्मा का संदेश है कि स्वयं को आत्मा समझकर परमात्मा से संबंध जोड़ें, इससे जीवन दिव्य बन सकता है।

मुख्य अतिथि श्वेता कौशिक, जिला उपाध्यक्ष भाजपा तथा ममता चौहान, प्रधानाचार्य जी.सी. पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर ने ब्रह्माकुमारीज द्वारा समाज में किए जा रहे आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
राजयोग से मिलती है आंतरिक शक्ति चक्रधारी दीदी ने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में मन को शांत एवं सकारात्मक रखना आवश्यक है। राजयोग एवं आध्यात्मिक चिंतन के माध्यम से व्यक्ति अपने विचारों को सकारात्मक दिशा दे सकता है और आंतरिक शक्ति का अनुभव कर सकता है। कार्यक्रम में दिल्ली से पधारीं बी.के. प्रीत बहन ने उपस्थित भाई-बहनों को राजयोग मेडिटेशन का गहन अभ्यास कराया। वहीं दीपा बहन ने स्वागत गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत बी.के. पूजा बहन, अंजू सिंघल एवं अंजू त्यागी ने किया। मंच का संचालन नवीन कौशिक ने किया।

कार्यक्रम के अंत में केशवपुरी सेवाकेंद्र की इंचार्ज ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी जयंती दीदी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए परमपिता परमात्मा शिव बाबा का धन्यवाद किया। उन्होंने दिल्ली जोन इंचार्ज बी.के. चक्रधारी दीदी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं भाई-बहनों का भी धन्यवाद किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी रोशनी बहन, सरला बहन, राधिका, शीतल, विधि, तारा, रिया, सरिता, संतोष, मंजू बत्रा, निशा, ज्योति, गीता कर्णवाल सहित अनेक भाई-बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिक, प्रेरणादायी एवं सकारात्मक रहा। संगोष्ठी के माध्यम से महिलाओं को आत्मसम्मान, सकारात्मक चिंतन, आध्यात्मिकता, नैतिक मूल्यों एवं सेवा भावना के साथ परिवार और समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

ज्ञान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही सच्चा पुरुषार्थ : मोहन भागवत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देवभूमि शुकतीर्थ स्थित महर्षि शुकदेव आश्रम में वीतराग स्वामी कल्याण देव जी की पुस्तक ‘अभिनंदन’ के द्वितीय संस्करण के विमोचन हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी प्रवास पर पधारे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी ओमानंद जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भागवतनगरी शुक्रताल एवं शुकतीर्थ ट्रस्ट

वसुंधरा रेजिडेंसी में श्रीमदभागवत कथा का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वसुंधरा रेजिडेंसी के चल रही श्री मदभागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि जीवन में कर्म प्रधान होता है जो जैसा कर्म करता है उसे उसी प्रकार फल की प्राप्ति होती है। जीवन जो मनुष्य दुख पाता है लोग भगवान को

एमजी पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई बाबू हरबंस लाल गोयल जी की पुण्यतिथि

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल परिसर में सोमवार को विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष एवं समाजसेवी कर्मयोगी स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल जी की 14वीं पुण्यतिथि श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और समाजसेवा, शिक्षा तथा सनातन संस्कृति के

पुलिस झंडा दिवस पर एसएसपी सूरज कुमार राय ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को लगाया पुलिस कलर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)‌ पुलिस की गौरवशाली परंपरा, शौर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने क्वार्टर गार्ड में पुलिस ध्वज फहराकर पुलिस बल की गौरवशाली विरासत के प्रति सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी

लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री

श्रीराम कॉलेज में भारत बौद्धिक्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 300 से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज में शनिवार को ‘ भारत बौद्धिक्स 2.0 परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। कॉलेज के एग्रीकल्चर विभाग में आयोजित इस परीक्षा में 300 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। इस संबंध में नोडल पदाधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में विभिन्न विभागों से 597 छात्रों ने पंजीयन कराया था।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal