मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन कन्या इण्टर कॉलेज, नई मण्डी में *राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती* के अवसर पर गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं अनावरण के साथ किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या किरण देवी द्वारा गांधी जी के जीवन संघर्ष, देश सेवा एवं उनके जीवन मूल्यों – सत्य, अहिंसा पर प्रकाश डाला गया तथा उनके विचारों का संक्षिप्त परिचय दिया गया। छात्राओं ने भी उत्साह के साथ प्रतिभाग कर गांधी जी के विचारों पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर *सर्वधर्म प्रार्थना सभा* का आयोजन किया गया तथा गांधी जी का प्रिय भजन “वैष्णव जन तो…” प्रस्तुत किया गया। विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता एवं गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उपरान्त छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई तथा स्वच्छ भारत अभियान के तहत विद्यालय परिसर में स्वच्छता कार्य किया गया। कार्यक्रम में समाज में समता और समरसता लाने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। कार्यक्रम में स्काउट-गाइड जिला संस्था के डी.ओ.सी. भारत भूषण अरोड़ा एवं डी.ओ.सी. गाइड प्रभा दहिया, विद्यालय गाइड कैप्टन प्रिया माहेश्वरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं एवं अपना सहयोग प्रदान किया।

सक्षम की बैठक में किया प्रांत प्रशिक्षण वर्ग और नेत्र कुंभ को सफल बनाने का आह्वान
हरिद्वार (रिपोर्टर)। समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को गंभीर मार्ग स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में रविवार से शुरू हो रहे प्रांत प्रशिक्षण वर्ग और अर्द्ध कुंभ के दौरान आयोजित किए जाने वाले नेत्र कुंभ को सफल बनाने का आह्वान किया






