भाकियू क्रांति प्री-पेड बिजली मीटर लगाने का करेंगी विरोध

Share :

मुजफ्फरनगर। किसानों के बढ़ते उत्पीड़न व थाना-तहसीलों में भ्रष्टाचार की शिकायतों के बीच भाकियू क्रांति धरातल पर काम करेंगी। ऐसे में इन मामलों पर अंकुश लगाने के लिए संगठन को कितनी भी बड़ी लड़ाई लड़नी पड़े वह पीछे नहीं हटेंगी। इसके साथ जनपद में प्री-पेड बिजली मीटरों का संगठन हर स्तर पर विरोध करेंगी।
रविवार को रुड़की रोड स्थित होटल में मीडिया से वार्ता करते हुए भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्टÑीय अध्यक्ष विकास सैनी ने कहा कि थाना-तहसीलों पर हो रहे भ्रष्टाचार के साथ भाकियू कार्यकर्ता क्षेत्र में प्री-पेड बिजली मीटरों को लगाने का हर स्तर पर विरोध करेंगी। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ता भ्रष्टाचार तरक्की में सबसे बड़ी बाधा है, जिसे अब किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ संगठन को गांव स्तर तक मजबूत करने के साथ क्षेत्र की समस्याओं को भविष्य में शासन-प्रशासन स्तर तक उठाने एवं उनके निदान के लिए धरातल पर काम करेगा। उन्होंने भाकियू क्रांति के जिला स्तर पर निष्क्रिय हो चुके संगठन को मजबूती देने के लिए नई कार्यकारिणी की इस बीच घोषणा की गई। नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए राष्टÑीय अध्यक्ष विकास सैनी ने सुभाष सैनी को जिलाध्यक्ष मनोनीत करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। इसके अलावा नई कार्यकारिणी में शिव सैनी को उपाध्यक्ष एवं आनन्द पाल को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को जिला स्तर पर मजबूती देने के साथ किसानों की समस्याओं के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। इस बीच नवनियुक्त भाकियू क्रांति के पदाधिकारियों का प्रदेश स्तर व जिला स्तर पदाधिकारियों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाकियू क्रांति के राष्टÑीय, प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal