एसडीएम सदर ने जाना क्षेत्र का हाल, परखी व्यवस्था

Share :

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को दिनभर जारी रही रिमझिम बारिश के बीच में एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने सदर तहसील के छपार थाना क्षेत्र के गांव खुड्डा व शहर कोतवाली क्षेत्र के नियाजुपुरा में गिरे मकान का अवलोकन करते हुए नायब तहसीलदार को मदद व मुआवजे के लिए दस्तावेज तैयार करने के आदेश दिए। साथ पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। वहीं अन्य क्षेत्र का भ्रमण करते हुए एसडीएम निकिता शर्मा ने अधीनस्थों को लोगों की जानमाल की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने के लिए निर्देशित किया। एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने बरसात में शेरपुर खादर बाढ़ क्षेत्र का भ्रमण किया।
शुक्रवार को एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने बीते दो दिनों से जारी बारिश के बीच तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए किसानों की फसल हानि आदि की जानकारी मौजूद व्यक्तियों से ली। इस बीच उन्होंने बाढ़ चौकी आदि के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन बाढ़ से निपटने को पूरी तरह तैयार है। ग्रामीणों को कोई भी दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। एसडीएम सदर बरसात में ही शाहपुर में स्थित गौशाला का निरीक्षण करते हुए बीते 36 घंटे से लगातार हो रही जनपद में बरसात के चलते प्रशासन की ओर से की गई तमाम तैयारियों को परखा। बाद में सदर एसडीएम निकिता शर्मा बरसात में ही रामपुर तिराहा गौशाला का औचक निरीक्षण करते हुए वहां गौशाला में तैनात संबंधित कर्मियों को गौवंश के लिए इस दौरान उचित व्यवस्था के लिए जरुरी दिशा निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal