बारिश में गौशाला व्यवस्था परखने निकले एडीएम प्रशासन

Share :

मुजफ्फरनगर। बारिश के बीच एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने नई मंडी गौशाला का निरीक्षण करते हुए वहां पर गौवंशीय पशुओं के चारा व चिकित्सा सुविधाओं को परखा। वहीं उन्होंने नगर पंचायत जानसठ में निर्मित होने वाली इस गौशाला की भूमि का निरीक्षण करते हुए ईओ को निर्माण कार्य को शुरू कराने के निर्देश दिए।
एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार को रिमझिम बौछारों के बीच में कूकड़ा मंडी स्थल में नगरपालिका परिषद् के द्वारा संचालित नंदंी गौशाला एवं ट्रीटमेंट सेंटर का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा, पानी व सफाई के साथ ही घायल गौवंशों की चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौशाला में गौवंश के भरण पोषण के लिए भूसा पर्याप्त मात्रा में यहां होने और प्रतिदिन हरे चारे की उपलब्धता कराने के निर्देश दिए। उन्होंने दो दिनों से जारी वर्षा एवं आगामी ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए गौवंशों के उचित रखरखाव को परिसर में पर्याप्त टीन शेड व्यवस्था प्राथमिकता से लेते हुए जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने गौवंशों में होने वाले रोगों की रोकथाम को समय समय पर पशु चिकित्सकों द्वारा परीक्षण करने, उचित उपचार व पर्याप्त मात्रा में औषधियों का स्टाक रखने के निर्देश गौशाला केयरटेकर, पशु चिकित्सा टीम व पालिका कर्मियों को दिए।
इसके साथ एडीएम प्रशासन ने नगर पंचायत जानसठ का दौरा करते हुए ईओ व अन्य अफसरों को क्षेत्र मेें निर्मित होने वाली इस गौशाला की भूमि का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जरुरी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जानसठ क्षेत्र में निर्मित गौशाला से आवारा पशुओं से होने वाली समस्याओं से निजात मिलेगी। इस गौशाला का निर्माण इसी माह से शुरू होने जा रहा है। निर्माण में गुणवत्ता का पूर्ण रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिशासी अधिकारी से कहा कि गौशाला निर्माण में कोई शिथिलता न की जाये तथा निर्धारित अवधि में इस निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जाये, ताकि जल्द इसका लाभ लोगों को मिलना प्रारम्भ हो जाये। इसके साथ एडीएम ई ने अस्थाई गौशाला जानसठ व निमार्णाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में गौवंशों के लिए चारा व पेयजल व्यवस्था बनाये रखने को निर्देशित किया गया। वहीं निमार्णाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण करते हुए सरोवर के आसपास उचित साफ सफाई के साथ ही ईओ अधिकारी नगर पंचायत जानसठ को नगर पंचायत में सेंट्रलाइज्ड सीसीटीवी कैमरा सिस्टम, साउंड सिस्टम, पार्क निर्माण, अमृत सरोवर का निर्माण करते हुए आईएसओ प्रमाणन कराने के निर्देश दिए गए। बाद में एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह मीरांपुर पहुंचे और वहां नगर पंचायत द्वारा शुरू गौशाला का निरीक्षण करते हुए वहां गौवंशीय पशुओं की देखभाल कर रहे केयरटेकर व ईओ को निर्देश दिये कि गौशाला में पशुओं के चारे व पानी का पर्याप्त बंदोबस्त रखने के साथ उनके उपचार व बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण व्यवस्था को पूर्ण करें। यहां से वो शुकतीर्थ पहुंचे और वहां पर नदियों के जल स्तर की जानकारी लेने के साथ बाढ़ व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal