विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ मारपीट के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ंने किया प्रदर्शन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बाजपुर में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं किच्छा विधायक तिलक राज बेहड के साथ हुई मारपीट एवं अभद्रता किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के संयोजन शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल एवं ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा ने कहा कि सच्चाई दबाने के लिए विधायक तिलकराज बेहड के साथ मारपीट एवं अभद्रता और दुर्व्यवहार किया गया। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मोहन सिंह राणा ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता कानून का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। सोची समझी नियत के साथ इस घटना को अंजाम दिया गया। पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की जाए। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए उतना कम है। विपक्ष की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। संविधान का पालन नहीं हो रहा है। जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह एवं महेश प्रताप राणा ने कहा कि सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। बाजपुर की घटना बेहद निंदनीय है। विधायक तिलकराज बेहड वरिष्ठ नेता है। जनता ने उन्हें चुना है। जनता जनार्दन ही आगामी चुनाव में सत्ता में चूर नेताओं को जवाब देने का काम करेगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजवीर चौहान एवं रवीश भाटिजा ने कहा कि विधायक के साथ मारपीट की घटना दुखदाई और लोकतंत्र के लिए भी बड़ा खतरा है। मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। विपक्ष को दबाने के उद्देश्य से इस तरह की घटनाएं की जा रही हैंं। जोकि दुर्भाग्यपूर्ण हैं। नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी एवं ब्लॉक अध्यक्ष बहादराबाद राकेश चौहान ने कहा कि पुलिस के सामने यह घटना घटित हुई है। कानून के रखवाले ही कानून का पालन नहीं कर रहे हैं। मारपीट करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस पार्टी संघर्ष से पीछे हटने वाली नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में विकास चंद्रा, अमन, यशवंत सैनी, राकेश चौहान, विनोद कुमार, अनिल चौधरी, अजमोद चौहान, अंजू मिश्रा, लता जोशी, तीर्थपाल रवि, कार्तिक शर्मा, राजेंद्र श्रीवास्तव, सुगर सिंह, दिनेश कुमार, ओपी चौहान, राजेन्द्र श्रीवास्तव, मार्कंडेय सिंह, सत्यपाल शास्त्री, अजय मुखिया, वेदपाल तेजियान, अभिषेक शर्मा, वासु नोडियाल, बीएस तेजियान, नंदलाल सिंह, एमडी शर्मा, अमित अवस्थी, एलएस रावत, ब्रजमोहन, कैलाश प्रधान, मनोज धनगर, दीवान चंद, सुरेंद्र ठाकुर, दिनेश पांडेय, सुनील चौहान, दीपक कपूर, डा.मेहरबान, बीएल कपिल, कुंवर सिंह बिष्ट, सतीशचंद शर्मा, दिनेश पुंडीर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

व्यापार बंधु की बैठक में नगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आहुत व्यापार बंधू की बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल मुजफ्फरनगर के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंघल ने टाउन हॉल एवम् महावीर चौक बिजली बार बार भागने की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया, साथ ही झांसी रानी चौक, झांसी रानी के

कुंभ मेले में पटियाला से हरिद्वार लाकर स्थापित की जाएगी निर्मल अखाड़े की धर्मध्वजा-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट केे अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि अगले वर्ष हरिद्वार में आयोजित किए जा रहे कुंभ मेले में श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के संत महंत पटियाला से धर्मध्वजा लेकर हरिद्वार पहुंचेंगे और अपनी छावनी में धर्मध्वजा की स्थापना करेंगे। पटियाला स्थित श्री पंचायती

विश्व की सबसे महान संस्कृति है सनातन-स्वामी नागेंद्र महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर श्यामपुर कांगड़ी स्थित शिवालय निकेतन धाम में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कर विश्व शांति की कामना की गयी। स्वामी नागेंद्र महाराज के संयोजन में आयोजित अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति

पीक आवर्स में प्रदेश में 350 मेगावाट तक बिजली की कमी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रदेश में इन दिनों पीक आवर्स के दौरान करीब 350 मेगावाट विद्युत की कमी सामने आ रही है। बिजली की मांग और उपलब्धता के बीच अंतर के चलते आवश्यकता पड़ने पर कुछ क्षेत्रों में आपातकालीन विद्युत कटौती करनी पड़ रही है। विद्युत कमी के प्रमुख कारणों में राष्ट्रीय स्तर पर कोयला आधारित विद्युत

आईटीआई रोशनाबाद में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उद्योग विभाग द्वारा आईटीआई रोशनाबाद में उद्यमिता विकास कार्यक्रम एवं वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम का आयोजन कर छात्रों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के प्रति प्रोत्साहित किया गया और आवश्यक जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक दिनेशचन्द्र आर्य ने छात्रों को उद्योग विभाग एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न

25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में *सिहान राजेश कौशिक रैफरी एवं जज नियुक्त

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 25 से 27 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली 25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर के सिहान राजेश कौशिक को रैफरी एवं जज के रूप में टेक्निकल ऑफिशियल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है, जो हरियाणा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal