एमजी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने एडवेंचर टूर का उठाया भरपूर आनंद

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल के कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए गुरुवार का दिन रोमांच, उत्साह और नई सीख से भरा रहा। विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों के लिए नोएडा स्थित ई.ओ.डी. एडवेंचर पार्क में रोमांचक यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान बच्चों ने विभिन्न साहसिक गतिविधियों में भाग लेकर भरपूर आनंद उठाया और नई चीजों को करीब से जानने-समझने का अवसर प्राप्त किया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने विद्यार्थियों को सुबह विद्यालय परिसर से शिक्षक एवं शिक्षकाओं के मार्गदर्शन में इस मनोरंजक यात्रा के लिए रवाना किया। इस दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। नोएडा पहुंचने के बाद विद्यार्थियों ने पार्क में आयोजित विभिन्न साहसिक और रोमांचक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। चुनौतियों से भरी गतिविधियों के दौरान बच्चों ने एक-दूसरे का सहयोग किया तथा सामूहिक रूप से कार्य करने की भावना का परिचय दिया।
यात्रा के दौरान विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण जीवन कौशल सीखने का अवसर भी मिला। विभिन्न गतिविधियों ने बच्चों के आत्मविश्वास, साहस, निर्णय लेने की क्षमता और टीम भावना को मजबूत किया। बच्चों ने पूरे दिन उत्साह और उमंग के साथ गतिविधियों में भाग लिया तथा अपने सहपाठियों के साथ आनंददायक समय बिताया।
प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कक्षा-कक्ष में होने वाली पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी आवश्यक हैं। ऐसी यात्राएं बच्चों को चुनौतियों का सामना करने, सहयोग की भावना विकसित करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का प्रयास है कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ आनंद, अनुभव और नई खोजों के अवसर भी मिलें, ताकि वे जीवन की विभिन्न परिस्थितियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें। यह यात्रा विद्यार्थियों के लिए आनंद, उत्साह और सीख से भरपूर रही। बच्चों ने यात्रा के दौरान बिताए पलों को यादगार बताते हुए अपने अनुभव एक-दूसरे के साथ साझा किए। इस यात्रा की सफलता में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ सहयोगी कर्मचारियों का भी सराहनीय योगदान रहा।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील

श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान की भागवत से भारत बनेगा विकसित देश-रेशू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 से 20 नवम्बर तक रेशू विहार के रेशू प्रांगण में एक अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। 21 नवम्बर को देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक कन्या के विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। रेशू परिवार के मुखिया जयप्रकाश गर्ग व सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि

अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल की कांग्रेस में फिर हुई घर वापसी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद की राजनीति में सुरेंद्र सिंह मैनवाल की मंगलवार को कांग्रेस में फिर से घर वापसी हो गई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal