नेपाल त्रासदी पीड़ितों को सहायता पहुंचाकर लौटे विकल्प जैन का अभिनंदन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नेपाल में आई भीषण त्रासदी से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के नेपाल हेल्पिंग हैंड्स अभियान के तहत एकत्र हुई खाद्य सामग्री और नकद राशि लेकर त्रासदी के पीड़ितों तक ग्राउण्ड जीरों पर पहुंचे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल का लौटने पर संगठन ने अभिनंदन करते हुए स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सभासद विकल्प जैन के नेतृत्व में नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित की और ग्राउण्ड जीरो तक जाकर दिये गये दायित्व को पूर्ण किया। संगठन ने इस अभियान के लिए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का भी आभार जताया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के सहयोग से एक ट्रक खाद्य सामग्री एकत्र कर नेपाल पीड़ितों के लिए भेजी गई थी। 15 सितम्बर को टाउनहाल से इस सामग्री को पालिकाध्यक्ष ने रवाना किया था। सामग्री पहुंचाने के लिए व्यापार मंडल के तीन पदाधिकारी सड़क मार्ग से नेपाल पहुंचे, इसमें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष विकल्प जैन, नई मंडी इकाई के प्रभारी आशुतोष गुप्ता और नगर मंत्री दिनेश जैन शामिल रहे। इन तीनों व्यापारी नेताओं ने अपने साथ नकद राशि, चावल, दाल सहित अन्य आवश्यक सामग्री को ग्राउण्ड जीरो पर पीड़ितों तक पहुंचाया। उन्होंने वहां प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री और नकद सहायता वितरित की।
नेपाल पहुंचने पर विश्व हिंदू महासंघ अंतरराष्ट्रीय नेपाल प्रांत की अध्यक्ष अस्मिता भंडारी ने अपनी टीम के साथ प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। उन्होंने भारत और नेपाल के पुराने मैत्रीपूर्ण संबंधों का उल्लेख करते हुए सहायता के लिए आभार जताया। उन्होंने अपनी टीम के साथ प्रतिनिधिमंडल को ग्राउण्ड जीरो तक जाकर पीड़ितों से मिलवाया और इस त्रासदी की भयावह स्थिति के दर्शन कराये। विकल्प जैन ने कहा कि नेपाल में 28 अगस्त को आई इस भीषण त्रासदी ने हजारों लोगों को प्रभावित किया और न जाने कितने लोग अकाल मृत्यु का शिकार हुए हैं। वहां हालात बेहद दयनीय हो चुके हैं। हमने इस कठिन यात्रा की चुनौती को स्वीकार कर पालिका अध्यक्ष और समाज द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निभाया, पीड़ितों तक आर्थिक मदद और राहत सामग्री पहुंचाई गई। टीम करीब सात दिन के बाद वापस लौटी। टीम का स्वागत करने वालों में संजय मित्ततल के अलावा मुदित जैन, दिनेश बंसल, नीरज गांधी, संजय बंसल, सागर बंसल, अमित राय जैन और संजीव बत्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

जैन इंटर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मीनाक्षी चौक पर स्थित स्थानीय जैन इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों के भारत विकसित भारत 2047 विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नोडल अधिकारी राधे वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में कक्षा 9 से 12 तक के

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal