मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर के दिशा-निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास, उद्देश्यों एवं महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि NSS विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रसेवा तथा समाज के प्रति संवेदनशीलता की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस अवसर पर प्रोफेसर वंदना त्यागी ने विद्यार्थियों को समाज सेवा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने अत्यंत भावुक एवं प्रेरणादायक शब्दों में विद्यार्थियों से समाज के जरूरतमंद वर्गों के प्रति संवेदनशील रहने तथा सेवा भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत विकास नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देना भी है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यक्रम अधिकारी गौरव यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों को सुचारु रूप से संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती पायल चौधरी द्वारा सभी अतिथियों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अनिल कुमार ,गरिमा, सलोनी शिक्षकों के साथ गुरमीत, नईम, आतिश, रेनू, गौरव, रिया, रानी, गर्गी सहित महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। महाविद्यालय परिसर में NSS स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने तथा स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, स्वच्छता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रनिर्माण की भावना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं सफल वातावरण में संपन्न हुआ।

25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में *सिहान राजेश कौशिक रैफरी एवं जज नियुक्त
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 25 से 27 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली 25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर के सिहान राजेश कौशिक को रैफरी एवं जज के रूप में टेक्निकल ऑफिशियल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है, जो हरियाणा






