मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मीनाक्षी चौक पर स्थित स्थानीय जैन इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों के भारत विकसित भारत 2047 विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नोडल अधिकारी राधे वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों ने प्रतिभा किया।

भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ के 10 टॉपर बच्चों को विद्यालय द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। शुरू के तीन बच्चे जनपद स्तर पर होने वाली भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे इस अवसर पर बोलते हुए राधे वर्मा ने कहा कि विद्यालय में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं जरूर आयोजित होनी चाहिए, इससे बच्चों की प्रतिभा में सदैव निखार आता है। प्रधानाचार्य डॉक्टर वशिष्ठ भारद्वाज ने आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुरू के तीन टॉपर्स को अपने व्याख्यान में जोड़ने के लिए टिप्स प्रदान किया। प्रवीण कुमार जैन अजय अग्रवाल तथा श्री विजय शर्मा प्रथम ने निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन किया। विजय कुमार शर्मा द्वितीय अनुषा और मंजू सोलंकी मैडम ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

नेपाल त्रासदी पीड़ितों को सहायता पहुंचाकर लौटे विकल्प जैन का अभिनंदन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नेपाल में आई भीषण त्रासदी से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के नेपाल हेल्पिंग हैंड्स अभियान के तहत एकत्र हुई खाद्य सामग्री और नकद राशि लेकर त्रासदी के पीड़ितों तक ग्राउण्ड जीरों पर पहुंचे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल का लौटने पर संगठन ने






