मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता शामिल हैं।29 अगस्त को आयोजित इस हैकाथॉन में विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीक के माध्यम से अपनी प्रतिभा, नवाचार एवं रचनात्मक सोच का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। छात्रों ने विभिन्न वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान के लिए तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन करते हुए फाइनल राउंड में अपनी जगह बनाई।फाइनल राउंड के लिए छात्रों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट का नाम चौन माइंड आईरू डीसेंट्रलाइज्ड इंटेलिजेंस प्लेटफार्म है। यह परियोजना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग तकनीक के क्षेत्र में विद्यार्थियों के नवाचार और तकनीकी दक्षता को प्रदर्शित करती है। छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से आधुनिक तकनीक के उपयोग की संभावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। हैकाथॉन के फाइनल राउंड तक पहुंचना छात्रों की निरंतर मेहनत, टीमवर्क, तकनीकी ज्ञान एवं समस्या-समाधान क्षमता का प्रमाण है। इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां विद्यार्थियों को नई तकनीकों, नवाचार एवं स्टार्टअप संस्कृति की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए जीवन में सुनियोजित परियोजना की तरह कार्य करना चाहिए। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि सफलता के लिए तकनीकी ज्ञान के साथ जीवन कौशल भी आवश्यक है। वर्तमान प्रतिस्पर्धी युग में केवल अच्छे अंक या तकनीकी डिग्री पर्याप्त नहीं हैं। एक सफल व्यवसायी बनने के लिए विद्यार्थियों में संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, समय प्रबंधन, निर्णय लेने की क्षमता, समस्या-निवारण तथा भावनात्मक बुद्धिमत्ता जैसे गुणों का विकास भी आवश्यक है।उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों एवं अभिभावकों का सम्मान करने, समय का सदुपयोग करने तथा कॉलेज में उपलब्ध प्रत्येक सीखने के अवसर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने चार वर्ष केवल परीक्षा पास करने में नहीं, बल्कि ज्ञान, कौशल, चरित्र और आत्मविश्वास विकसित करने में लगाने चाहिए।इस अवसर पर चयनित छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों को दिया। छात्रों ने कहा कि श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज प्रत्येक दृष्टिकोण से जिले का उत्कृष्ट इंजीनियरिंग कॉलेज है। यहां की प्रयोगशालाएं एवं शिक्षक विश्वस्तरीय हैं। छात्रों ने कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग की प्रशंसा करते हुए कहा कि विभाग द्वारा समय-समय पर उन्हें नई-नई तकनीकों से अवगत कराया गया तथा तकनीक के व्यावहारिक प्रदर्शन के अवसर भी प्रदान किए गए। इसी का परिणाम है कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सफलता मिली।संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) ए.के. वशिष्ठ ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि इंजीनियरिंग केवल मशीनों, तकनीक और समस्याओं के समाधान तक सीमित नहीं है, बल्कि एक सच्चा इंजीनियर वह है जो अपने जीवन को भी सही दिशा, उद्देश्य और अनुशासन के साथ इंजीनियर कर सके। डॉ. वशिष्ठ ने विद्यार्थियों से कहा कि जिस प्रकार किसी इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए योजना, डिजाइन, क्रियान्वयन, परीक्षण और निरंतर सुधार की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार जीवन में भी स्पष्ट लक्ष्य, सही योजना, निरंतर प्रयास, आत्ममूल्यांकन और सुधार आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को सुझाव दिया कि वे अपने जीवन के लिए स्पष्ट विजन एवं लक्ष्य निर्धारित करें तथा दीर्घकालिक लक्ष्य को छोटे-छोटे चरणों में विभाजित कर निरंतर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि लक्ष्य जितना स्पष्ट होगा, उसे प्राप्त करने का मार्ग उतना ही आसान और व्यवस्थित होगा।इस अवसर पर कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष चौहान ने छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता संस्थान में तकनीकी शिक्षा, नवाचार और प्रायोगिक ज्ञान को बढ़ावा देने के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।संस्थान के प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकों ने फाइनल राउंड के लिए चयनित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के






