हरिद्वार में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला खरीद अधिकारी वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी तहसीलदारों को ग्रामवार एवं किसानवार सूची समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सभी क्रय संस्थाओं को समय पर धान क्रय केंद्र स्थापित करने तथा किसानों के लिए पेयजल, छाया, तुलाई सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। मंडी समिति को इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र, छलना, त्रिपाल आदि आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
अपर जिलाधिकारी ने सभी एजेंसियों को अपने बैनरों पर भारत सरकार के धान खरीद मानकों, जैसे 17 प्रतिशत नमी एवं अन्य गुणवत्ता मानकों का स्पष्ट उल्लेख करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए “भारत खरीद” ऐप के माध्यम से किसानों का बायोमैट्रिक पंजीकरण किया जाएगा, जिससे धान खरीद प्रक्रिया और अधिक सरल एवं पारदर्शी होगी। बैठक में जानकारी दी गई कि जनपद में किसानों की सुविधा हेतु 48 धान क्रय केंद्र खोले गए हैं तथा 8 अतिरिक्त क्रय केंद्र प्रस्तावित हैं। भारत सरकार द्वारा खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) कॉमन धान के लिए ₹2,441 प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान के लिए ₹2,661 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। बैठक में उप संभागीय विपणन अधिकारी प्रमोद सती, वरिष्ठ विपणन अधिकारी, एनसीसीएफ, यूसीएफ, यूकेयूएसएस, पीसीयू, मंडी समिति तथा विधिक माप विज्ञान विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील

श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान की भागवत से भारत बनेगा विकसित देश-रेशू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 से 20 नवम्बर तक रेशू विहार के रेशू प्रांगण में एक अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। 21 नवम्बर को देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक कन्या के विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। रेशू परिवार के मुखिया जयप्रकाश गर्ग व सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि

अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल की कांग्रेस में फिर हुई घर वापसी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद की राजनीति में सुरेंद्र सिंह मैनवाल की मंगलवार को कांग्रेस में फिर से घर वापसी हो गई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal