राष्ट्र का विकास सामाजिक भागीदारी से संभवः मीनाक्षी स्वरूप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके कार्यों पर आधारित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता तथा बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मीनाक्षी स्वरूप ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्या सुमित्रा सिंह ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में सभासद मनोज वर्मा और राजीव शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी प्रीति सारस्वत ने आयोजन की रूपरेखा और प्रतियोगिताओं के उद्देश्यों की जानकारी दी। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकारों और देश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों को चित्रों और भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया। छात्राओं द्वारा तैयार की गई चित्रकला सामग्री की प्रदर्शनी भी लगाई गई। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए छात्राओं द्वारा तैयार चित्रों की सराहना की और उनकी रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि चित्रकला और भाषण जैसी प्रतियोगिताएं छात्राओं को अपनी सोच और विचारों को रचनात्मक एवं प्रभावी ढंग से सामने रखने का अवसर देती हैं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे पढ़ाई के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समझें और अपने आसपास की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का विकास केवल सरकार या किसी एक व्यक्ति के प्रयास से नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी से संभव होता है। छात्राओं को अपने ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग समाजहित के कार्यों में करने के साथ देश के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्यबोध विकसित करना चाहिए।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज की छात्राएं भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व की भूमिका निभाएंगी। इसलिए उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और सामाजिक सरोकारों को भी अपने व्यक्तित्व का हिस्सा बनाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने छात्राओं की प्रस्तुतियों का अवलोकन किया और प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी विभिन्न शैक्षिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

हरिद्वार में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला खरीद अधिकारी वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी तहसीलदारों को ग्रामवार एवं किसानवार सूची समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सभी क्रय संस्थाओं को समय पर

श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के 42वें वार्षिकोत्सव की तैयारियों को लेकर किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति अपना 42वां वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाने जा रही है। इस उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार, 1 अक्टूबर से रविवार, 4 अक्टूबर 2026 तक श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं विशाल शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में शुक्रवार को नई मंडी स्थित एक रेस्टोरेंट में

संजय मित्तल की कार्यकारिणी को मिली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कार्यकारिणी बहाल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। फ़र्म्स सोसाइटी एंड चिट्स सहारनपुर मंडल के सहायक रजिस्ट्रार के उस आदेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निस प्रभावी कर दिया है जिसने सहायक रजिस्ट्रार ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसोसिएशन के चुनाव से चुनी गई कार्यकारिणी को कालातीत घोषित कर दिया था जिसे एसोसिएशन ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी और कोर्ट

नेपाल पहुंची मुजफ्फरनगर की राहत सामग्री, अस्मिता भंडारी ने जताया आभार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पड़ोसी देश नेपाल में आई भीषण त्रासदी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर चलाए गए ‘नेपाल हेल्पिंग हैंड अभियान’ के तहत एकत्रित राहत सामग्री शुक्रवार को काठमांडू पहुंच गई। युवा भाजपा नेता विकल्प जैन के नेतृत्व में राहत सामग्री लेकर गई टीम ने

मुज़फ्फरनगर के युवा सीधे PM मोदी से साझा करें अपने विचार: MY Bharat VBYLD 2027 में लें हिस्सा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। ‘माय भारत’ (MY Bharat) पोर्टल विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) के ज़रिए ज़िले के युवाओं (15 से 29 वर्ष) को देश की नीतियों में अपनी राय रखने का शानदार मौका दे रहा है। चयनित युवाओं को सीधे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपने सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। *भाग लेने

विकास भवन परिसर में निकला करीब डेढ़ मीटर लंबा सांप, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुक्रवार को नगर मुख्यालय के मेरठ रोड स्थित विकास भवन में हड़कंप मच गया जब विकास भवन के बोतल पर करीब डेढ़ मीटर से अधिक लंबाई का सांप दिखाई दिया। विकास भवन में शुक्रवार को सांप निकलने से कर्मचारियों और अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय विकास भवन में दिशा की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal