22 सितंबर से 17 अक्टूबर तक हरिद्वार में चलेगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन 22 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करना है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अभियान के सफल संचालन के लिए रोस्टर तैयार कर सभी विभागों के अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिविर में आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 22 सितंबर को विकासखंड बहादराबाद, 24 सितंबर को विकासखंड भगवानपुर, 26 सितंबर को नगर निगम हॉल,रुड़की,29 सितंबर को विकासखंड नारसन,01 अक्टूबर को विकासखंड लक्सर,03 अक्टूबर को विकासखंड खानपुर,06 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर,08 अक्टूबर को नगर पंचायत इब्राहिमपुर,09 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद मंगलौर,13 अक्टूबर को नगर पंचायत पिरान कलियर, 15 अक्टूबर को नगर पंचायत झबरेड़ा, 17 अक्टूबर 2026 को अटल उत्कृष्ट कन्या इंटर कॉलेज, भगवानपुर में जनजन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अभियान को सफल बनाने में राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम, स्वास्थ्य, आयुष, शिक्षा, पेयजल, ऊर्जा, वन, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान, आपदा प्रबंधन सहित 22 विभाग शामिल है,जो अपने अपने विभाग के विकास योजनाओं के स्टॉल लगाकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे तथा पात्र लाभार्थियों के आवेदन, पंजीकरण, प्रमाणपत्र वितरण एवं अन्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों,खंड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें,जनप्रतिनिधियों की सहभागिता बढ़ाएं तथा प्रत्येक शिविर में प्राप्त जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करे,जिससे कि क्षेत्रीय जनता को इसका लाभ उपलब्ध हो सके।

जीवन की हर परिस्थिति को अपने अनुसार बदलना संभव नहीं

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में विधि के छात्र-छात्राओं के लिए एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय ‘आंतरिक शांति व खुशी की ओर रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. नीलम राय वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन, डॉ. प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या, डॉ.

डीएस पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मेरे सपनों का भारत विषय पर आधारित सुंदर पेंटिंग्स बनाई। विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र द्वारा की जा रही बहुआयामी उपलब्धियां को रेखांकित करते हुए विकसित

एसडी कॉलेज में “विकसित भारत@2047 पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में “विकसित भारत @2047” विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, जागरूकता एवं ज्ञानवर्धन की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों

राष्ट्र का विकास सामाजिक भागीदारी से संभवः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके कार्यों पर आधारित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता तथा बहुमुखी प्रतिभा का

हरिद्वार में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला खरीद अधिकारी वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी तहसीलदारों को ग्रामवार एवं किसानवार सूची समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सभी क्रय संस्थाओं को समय पर

श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के 42वें वार्षिकोत्सव की तैयारियों को लेकर किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति अपना 42वां वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाने जा रही है। इस उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार, 1 अक्टूबर से रविवार, 4 अक्टूबर 2026 तक श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं विशाल शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में शुक्रवार को नई मंडी स्थित एक रेस्टोरेंट में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal